Varun Dhawan: अभिनेता वरुण धवन ने एक प्रमोशनल इवेंट में साझा किया कि वह बच्चों को देखने लायक कंटेंट बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं, जिन्हें बच्चे देख सकें।”
अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हमेशा से बच्चों के मनोरंजन वाले कंटेंट बनाना चाहते हैं। वरुण धवन खुद एक बच्ची के पिता हैं और बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बच्चों के देखने लायक कंटेंट बनाना चाहते हैं वरुण धवन
वरुण धवन ने इवेंट के दौरान कहा, "अपने करियर के शुरुआती फिल्मों में भी मैं हमेशा ऐसी फिल्में बनाने पर ध्यान केंद्रित करता था, जिन्हें बच्चे देख सकें। मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं, जिन्हें बच्चे देख सकें, उनका आनंद ले सकें, उनके चेहरों पर मुस्कान ला सकें और यही वजह है कि मैं बच्चों के साथ बहुत आनंद लेता हूं।" Varun Dhawan: बेबी जॉन के अभिनेता वरुण धवन की सफलता का सीक्रेट, बोले- ‘ पहले सबकुछ मुश्किल लगेगा लेकिन…’
प्रमोशन में भी एक्साइटेड दिखे वरुण
अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रमोशन करते हुए वरुण धवन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इवेंट में फिल्म की पूरी टीम उनके साथ नजर आई। फिल्म के प्रोड्यूसर, राइटर एटली भी इवेंट में शामिल थे। सभी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर एक्साइटेड नजर आए।
विजय थलापति की ‘थेरी’ का रीमेक है बेबी जॉन
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ विजय थलापति की साउथ फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। साउथ वाली फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया था, अब वह फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रोड्यूसर हैं, कहानी भी उनकी ही लिखी है। हिंदी फिल्म को कैलिस ने डायरेक्ट किया है।