बेबी जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
कम किए गए 'बेबी जॉन' के शो
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के नजदीक ठाणे स्थित मूवीमैक्स वंडर मॉल में 29 दिसंबर, रविवार को हिंदी में मार्को के पांच शो दिखाए जाने की योजना थी, जबकि बेबी जॉन के सिर्फ तीन शो थे। मुंबई के मशहूर जी7 मल्टीप्लेक्स में बेबी जॉन पहले 1000 सीटों वाली गेयटी में और गॉसिप में भी दो शो दिखाए जा रहे थे। वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म को अब गैलेक्सी में शिफ्ट कर दिया गया है, जिसमें गेयटी से 200 सीटें कम हैं, जबकि पुष्पा 2 फिर से गेयटी में वापस आ गई है। वीकडेज में 'बेबी जॉन' के और शो कम किए जाएंगे। पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स सीपी बरार में 275 सिंगल स्क्रीन में से केवल चार में वरुण धवन अभिनीत यह फिल्म रिलीज हुई।