फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vanvaas Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'वनवास', चौथे दिन भी लाखों रुपये में सिमटी कमाई

Tue, 24 Dec 2024 01:25 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vanvaas Collection Day 4: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म 'वनवास' की आज की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि सोमवार को कितना कलेक्शन किया। 
विज्ञापन
1 of 5
वनवास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'वनवास' अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी है और नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने इसमें अभिनय किया है। फिल्म को आज रिलीज हुए तीन चार दिन हो गए हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत बेहद खराब हुई और कमाई के मामले में अब तक इसका 'वनवास' खत्म नहीं हुआ है। वहीं, फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
वनवास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार को भी पिछड़ी 'वनवास'
आज सोमवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, वनवास ने आज चौथे दिन 45 लाख रुपये की कमाई की। बीते दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। हालांकि, तीसरे दिन पहली बार फिल्म ने एक करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। वहीं, आज फिर इसकी कमाई लाखों रुपये में सिमट गई।
विज्ञापन

3 of 5
वनवास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की अब तक की कमाई
'वनवास' ने पहले दिन 60 लाख रुपये की कमाई के साथ अपनी शुरुआत की थी। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आया और इसने 95 लाख रुपये बटोरे। वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 1.4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म हफ्ते भर में भी बॉक्स ऑफिस से विदा लेने की तैयारी में है।

4 of 5
वनवास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वनवास के कलाकार
वहीं, बात करें फिल्म के कलाकारों के बारे में तो 'वनवास' में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा के साथ खुशबू सुंदर, सिमरत कौर, राजपाल यादव, अश्विनी कलसेकर, परितोष त्रिपाठी, मनीष वाधवा और राजेश शर्मा ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण सुमन शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा, सुनील सिरवैया और अमजद अली ने इसकी कहानी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वनवास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाना और उत्कर्ष के पिछले फिल्मों का हाल
नाना पाटेकर को आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में देखा गया था। नाना की 'वनवास' का हाल 'द वैक्सीन वॉर' से भी खस्ता है। 'द वैक्सीन वॉर' ने कुल 10.33 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसकी पहले रविवार की कमाई 2.25 करोड़ रुपये थी। वहीं उत्कर्ष शर्मा को आखिरी बार 'गदर 2' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 525.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बतौर मुख्य अभिनेता उत्कर्ष आखिरी बार 'जीनियस' में नजर आए थे, जिसने कुल 7.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें