फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vanvaas Collection Day 3: वीकएंड पर भी दर्शकों के लिए तरसी 'वनवास', तीसरे दिन छुआ एक करोड़ रुपये का आंकड़ा

Sun, 22 Dec 2024 08:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vanvaas Collection Day 3: अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म 'वनवास' की आज की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि रविवार को कितना कलेक्शन किया। 
विज्ञापन
1 of 5
वनवास मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत फिल्म 'वनवास' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आज रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत बेहद खराब हुई और कमाई के मामले में अब तक इसका 'वनवास' खत्म नहीं हुआ है। वहीं, फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
वनवास मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार को भी फिल्म का खराब प्रदर्शन
आज रविवार को भी फिल्म को छुट्टी का खास फायदा नहीं मिला। आज भी इसकी हालत नहीं सुधरी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, वनवास ने आज तीसरे दिन 1.09 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले मामूली उछाल दर्ज किया गया। फिल्म जबसे रिलीज हुई यह यह पहला दिन है, जब 'वनवास' ने करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
वनवास मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वनवास के कलाकार
वहीं, बात करें फिल्म के कलाकारों के बारे में तो 'वनवास' में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा के साथ खुशबू सुंदर, सिमरत कौर, राजपाल यादव, अश्विनी कलसेकर, परितोष त्रिपाठी, मनीष वाधवा और राजेश शर्मा ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण सुमन शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा, सुनील सिरवैया और अमजद अली ने इसकी कहानी लिखी है।

4 of 5
वनवास मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक नजर फिल्म की अब तक की कमाई पर
'वनवास' ने पहले दिन 60 लाख रुपये की कमाई के साथ अपनी शुरुआत की थी। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आया और इसने 95 लाख रुपये बटोरे। वहीं, तीसरे दिन की कमाई के साथ 'वनवास' का कुल कलेक्शन 2.64 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड पर भी फिल्म की हालात में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में अब वीकडेज में इसकी कमाई में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वनवास मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाना और उत्कर्ष के पिछले फिल्मों का हाल
नाना पाटेकर को आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में देखा गया था। नाना की 'वनवास' का हाल 'द वैक्सीन वॉर' से भी खस्ता है। 'द वैक्सीन वॉर' ने कुल 10.33 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसकी पहले रविवार की कमाई 2.25 करोड़ रुपये थी। वहीं उत्कर्ष शर्मा को आखिरी बार 'गदर 2' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 525.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बतौर मुख्य अभिनेता उत्कर्ष आखिरी बार 'जीनियस' में नजर आए थे, जिसने कुल 7.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें