दिलीप कुमार-मधुबाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलीप कुमार-मधुबाला
दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी को भी शादी की मंजिल नहीं मिल पाई थी। दोनों एक-दूसरे से बेइंतिहा प्यार करते थे, लेकिन एक शर्त उनके रिश्ते के बीच दरार बना और हमेशा-हमेशा के लिए ये जोड़ी जुदा हो गई। 'तराना' के सेट पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, लेकिन उनका यह प्यार मधुबाला के पिता को मंजूर नहीं था। हालांकि, एक दफा जब दिलीप कुमार शादी का रिश्ता लेकर अभिनेत्री के घर पहुंचे, तब उन्होंने शर्त रखी कि मधुबाला को अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़ने होंगे, लेकिन अभिनेत्री खामोश रहीं। दिलीप साहब ने कहा कि अगर मैं यह से अकेला गया तो फिर कभी लौटकर नहीं आऊंगा। इसके बाद दोनों की प्यार की दास्तां अधूरी रह गई।