फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2025: शेरो शायरी से बढ़कर हैं इन फिल्मों के ये प्यार भरे डायलॉग, वैलेनटाइन वीक में आप भी पढ़िए

Wed, 12 Feb 2025 05:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Valentine Week 2025: प्यार की कोई भाषा तो नहीं होती, लेकिन फिर भी लोग इसे प्रेम गीतों में, शेर और शायरी में बांधने की कोशिश करते हैं। फिल्मों के कई डायलॉग में भी प्यार की महिमा बताई गई है। जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत करने वाले पूरी दुनिया से बगावत कर जाते हैं। मगर, कई बार प्यार के ढाई अक्षर बोलने में जुबान लड़खड़ाने लगती है। दिल की बात जुबां पर लाना जंग जैसे लगता है। नहीं? ऐसे में समस्या हल करने को कोई शेर-शायरी का सहारा लेता है तो कोई तोहफों की। मगर, फिल्मों के डायलॉग भी कम मददगार नहीं। पढ़कर देख लीजिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
ये डायलॉग फिल्म 'मुगल-ए-आजम' का है। इसमें दिलीप कुमार और मधुबाला लीड रोल में नजर आए। यह फिल्म साल 1960 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
'बाजीराव मस्तानी'
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म का यह डायलॉग कुछ-कुछ हकीकत जैसा लगता है न? पढ़कर देखिए- 'इश्क, जो तूफानी दुनिया से बगावत कर जाए वो इश्क, भरे दरबार में जो दुनिया से लड़ जाए वो इश्क, जो महबूब को देखे तो खुदा को भूल जाए वो इश्क'।

4 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
'मोहब्ब्तें'
फिल्म के नाम से ही इसकी थीम जाहिर है। फिल्म का बढ़िया वाला डायलॉग भी पढ़ लीजिए। 'मोहब्बत भी जिंदगी की तरह होती है, हर मोड़ आसान नहीं होता, हर मोड़ पर खुशी नहीं मिलती, पर जब हम जिंदगी का साथ नहीं छोड़ते तो मोहब्बत का साथ क्यों छोड़ें'?
विज्ञापन

5 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
'कल हो ना हो'
हर प्यार करने वाले को यह भ्रम होता है कि दुनिया में उससे बढ़कर प्यार किसी ने नहीं किया। और इसे गलत भी नहीं कह सकते। आखिर, हर एक की प्रेम कहानी अलग जो है। फिल्म का यह डायलॉग भी कुछ-कुछ ऐसा है। बोलकर देखिए.... मतलब पढ़कर देखिए- 'प्यार तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन मेरे जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता, क्योंकि किसी के पास तुम जो नहीं हो'।
विज्ञापन

6 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
'दिल चाहता है'
फिल्म 'दिल चाहता है' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म के डायलॉग भी कमाल थे। किसी को प्रपोज करने के लिए अगर शब्द न मिल रहे हों तो इस डायलॉग का सहारा लिया जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
'कुछ कुछ होता है'
प्यार में हद पार कर देने वालों को 'कुछ कुछ होता है' का ये डायलॉग शायद बहुत पसंद आए। आप भी पढ़कर देखिए- 'हम एक बार जीते हैं...एक बार मरते हैं...शादी भी एक बार होती है और प्यार...एक ही बार होता है'

8 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
'ऐ दिल है मुश्किल'
अब ये बात तो सारी दुनिया कहती है कि प्यार की राह आसान नहीं होती। फिल्म में जरा फिल्मी स्टाइल में यह बात कह दी है। डायलॉग है- 'लव टेढ़ा होता है, लेकिन उस टेढ़े लव में भी सुकून पाना सिर्फ कुछ लोगों को आता है'।

9 of 11
फिल्मों के डायलॉग - फोटो : अमर उजाला
जब वी मेट
जंग और प्यार में सबकुछ जायज है! किसी न किसी से तो आपने भी ये बात सुनी होगी। शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म के इस डायलॉग का मतलब भी कुछ यही है। 'जब कोई प्यार में होता है, तो कोई सही गलत नहीं होता'

10 of 11
कहो ना प्यार है - फोटो : सोशल मीडिया
'कहो ना प्यार है'
अहा! क्या ही कमाल की फिल्म है। इसी साल इसे 25 साल पूरे हुए हैं। ऋतिक रोशन और अमिषा पटेल पहली बार परदे पर आए। इस रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म के कई डायलॉग हैं जो दर्शकों को याद रह जाएं। सबसे अच्छा आपके लिए हाजिर है- 'तुम्हें देखने के लिए मुझे इन आंखों की जरूरत नहीं है, मैं तो तुम्हें बंद आखों से भी देख सकती हूं'।
विज्ञापन

11 of 11
आशिकी 2 - फोटो : अमर उजाला
'आशिकी 2'
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आए। फिल्म के डायलॉग से साफ है कि जब तक मायने न मिलें, तब तक प्यार इश्क और मोहब्बत जैसे शब्द सिर्फ शब्द ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें