इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों उर्फी बड़े डिजाइनर के लिए फोटोशूट और फैशन इवेंट्स को लेकर बिजी हैं। हाल ही में उन्हे एक इंटरनेशनल मैगजीन के कवर देखा गया। इसके बाद वह मशहूर फैशन डिजाइनर अबूजानी और संदीप खोसला के आउटफिट में फोटोशूट करवाती नजर आईं थीं। उर्फी शुक्रवार की शाम को डिजाइनर गौरव गुप्ता के स्टोर लॉन्च के मौके पर पहुंचीं।