फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी का बदल गया चेहरा, बोली-‘पता नहीं मैं अच्छी दिख रही हूं या नहीं, फैंस का भी आया रिएक्शन

Tue, 03 Dec 2024 07:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी जावेद हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं कि खबरों में बनी रहती हैं। अकसर वह अपने अटपटे ड्रेस के कारण चर्चा में होती हैं। हाल ही में उर्फी ने कुछ ऐसा किया उनका नया लुक देखकर फैंस हैरान हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अकसर नजर आती हैं, उनके तरह-तरह की अजब-गजब ड्रेस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती है। हाल ही में वह अपनी ड्रेस की बजाय अपने नए फेस लुक के कारण चर्चा में आ गईं। उर्फी को हाल ही में जिसने भी देखा है, उन्हें वह काफी अलग नजर आईं। इसकी वजह खुद उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

चिन फीलर्स हटा दिए हैं
उर्फी ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए भी बताया कि उन्होंने अपने चिन फीलर को हटा दिया है। लगभग 9 साल से वह चिन फीलर का इस्तेमाल कर रही थी। इससे उनकी चिन काफी शॉर्प नजर आती थी। लेकिन अब उर्फी इनका इस्तेमाल करना बंद कर रही है। फीलर का इस्तेमाल ना करने की वजह से अब उर्फी की चिन काफी नॉर्मल सी नजर आ रही है। इससे उनका चेहरा भी काफी बदला हुआ दिख रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

नए लुक को लेकर डाउट 
उर्फी का चेहरा अब बदल हुआ दिख रहा है तो वह भी अपने नए लुक को लेकर थोड़ा डाउट में हैं। अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उर्फी खुद कहती हैं, ‘पता नहीं मैं अच्छी दिख भी रही हूं या नहीं।’ इस पर उनके साथ बैठा कोई शख्स कहता है कि तुम ऐसा क्यों सोच रही हूं।

 

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

फैंस ने भी दिया रिएक्शन
उर्फी के नए फेस लुक पर अब उनके फैंस का भी रिएक्शन आने लगा है। कुछ लोगों को उनका चेहरा अच्छा दिख रहा है तो कुछ को फीलर यूज करने वाली उर्फी ही सही लगती थी। ऐसे में उनके फैंस ही दो हिस्सों में बंट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद का शो 'फॉलो कर लो यार' - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी की लाइफ पर आया था शो 
कुछ समय पहले उर्फी की लाइफ को लेकर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ आया था। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी को दिखाया था। साथ ही अपनी लाइफ, स्ट्रगल से जुड़ी कई बातें भी साझा की थी। इस शो को भी उर्फी के फैंस ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें