फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Comedy Movies: 'हाउसफुल 5'-'वेलकम टू द जंगल' जल्द होंगी रिलीज, कॉमेडी देखकर हो जाएंगे लोट-पोट

Sat, 29 Jun 2024 12:32 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा की कई कॉमेडी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो एक्शन-थ्रिलर से भी भरपूर होंगी। यह फिल्में आपको डराएंगी नहीं बल्कि खूब हसाएंगी। इनमें से ज्यादातर फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। इनमें 'वेलकम टू द जंगल', हाउसफल 5, मस्ती 4, गोलमाल 5 के अलावा और भी कई बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
कॉमेडी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की कई कॉमेडी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो एक्शन-थ्रिलर से भी भरपूर होंगी। यह फिल्में आपको डराएंगी नहीं बल्कि खूब हसाएंगी। इनमें से ज्यादातर फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। इनमें 'वेलकम टू द जंगल', हाउसफल 5, मस्ती 4, गोलमाल 5 के अलावा और भी कई बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' का नाम भी शामिल है। एक्टर की मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई है। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं और फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूसर कर रहे हैं। 'वेलकम टू द जंगल' एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म होने वाली है। अक्षय कुमार फिल्म के लीड हीरो होंगे। उनके अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव जैसे और भी सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
मस्ती 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@aftabshivdasani
'मस्ती' सीरीज की भी कई फिल्में आपने देखी होगी और अब इसकी चौथी फिल्म का भी ऐलान कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'मस्ती 4' अगले साल फ्लोर पर आ सकती है और इसमें विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासिनी, रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आएंगे जो पहले भी 'मस्ती' फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।
 

4 of 6
हाउसफल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
साजिद नाडियावाला की 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार तो होंगे ही साथ में एक लंबी स्टारकास्ट भी होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 6
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
साल 2019 में 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' आई थी, जो सुपरहिट रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब इंद्र कुमार इसकी चौथी 'धमाल 4' फिल्म जल्द ही लेकर आएंगे। फिल्म में स्टारकास्ट क्या होगी, इसका खुलासा अभीतक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'धमाल 4' में अजय देवगन नजर आ सकते हैं, यह फिल्म 2024 में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोलमाल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी भी इसी लिस्ट में शामिल है। 'गोलमाल 5' की अनाउंसमेंट काफी समय पहले हो चुकी है,  लेकिन अभी इसकी पांचवी फिल्म आई नहीं है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'गोलमाल 5' में अजय देवगन एक बार फिर से कॉमेडी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें