Movie Release In July: जुलाई का महीना मानसून का महीना माना जाता है। इस महीने को प्यार का सिंबल माना जाता है। ऐसे में मानसून के इस पूरे महीने भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। एक से बढ़कर एक लव स्टोरी रिलीज को तैयार हैं। यहां जानिए पूरी लिस्ट।
जून की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। लेकिन एंटरटेनमें इस महीने भी भरपूर मिलने वाला है। बॉलीवुड को जुलाई के महीने से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इस महीने कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। जुलाई में रोमांस से लेकर एक्शन तक की भरपूर डोज मिलने वाली है। जानते हैं इस महीने कौनसी फिल्में सिनेमाघरों में होने जा रही हैं रिलीज।
विज्ञापन
2 of 8
मेट्रो इन दिनों ट्रेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@tseries.official
मेट्रो इन दिनो
इस महीने एंटरटेनमेंट की शुरुआत एक-दो नहीं बल्कि चार-चार लव स्टोरीज से होने वाली है। महीने के पहले शुक्रवार को ही अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनो’ सिनेमाघरों में आ रही है। 4 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अलग-अलग चार प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं। फिल्म मेट्रो सिटी लव स्टोरीज पर बेस्ड है। इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
आंखों की गुस्ताखियां
- फोटो : यू्ट्यूब- @ZeeStudiosOfficial
आंखों की गुस्ताखियां
जुलाई के दूसरे हफ्ते एक और लव स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभिनेता संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर 11 जुलाई को रिलीज हो रही ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।
4 of 8
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला
मालिक
अब तक लवर बॉय बनकर नजर आए राजकुमार राव अब ‘मालिक’ बनकर खूनखराबा करने निकल पड़े हैं। राजकुमार राव की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘मालिक’ भी 11 जुलाई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, स्वानंद किरकिरे समेत कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
'तन्वी द ग्रेट'
- फोटो : इंस्टाग्राम
तन्वी द ग्रेट
अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अभिनेता अनुपम खेर अब बतौर निर्देशक अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। अनुपम खेर द्वारा निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आर्मी बैकग्राउंड पर आधारित इस फिल्म में तन्वी नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी समेत एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है।
विज्ञापन
6 of 8
सैयारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सैयारा
‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी रोमांटिक फिल्में देने वाले निर्देशक मोहित सूरी एक नई लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। इस बार उनकी फिल्म से दो नए सितारे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘सैयारा’, जो 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म से अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर अहान पांडे और एक्ट्रेस अवनीत पड्डा बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
सन ऑफ सरदार 2
मई में एक सफल ‘रेड’ डालने के बाद अब अजय देवगन कॉमेडी की डोज लेकर आ रहे हैं। जुलाई के आखिरी हफ्ते में अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार 2’ लेकर आ रहे हैं। ये 2012 में आई उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। हालांकि, फिल्म की कास्ट में बदलाव हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म की कहानी भी अलग हो सकती है। इस बार अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन, संजय मिश्रा और कुब्रा सैत जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर अभी जारी नहीं हुआ है।
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
परम सुंदरी
दिनेश विजन के मैडॉक के लिए साल 2025 अभी तक काफी अच्छा रहा है। अब दिनेश विजन एक नई लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं ‘परम सुंदरी’। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म को पहले अप्रैल में रिलीज होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म टल गई। अब ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म का फर्स्ट टीजर लुक भी जारी हो चुका है, जिससे पता चलता है कि फिल्म दो अलग-अलग स्टेट के लोगों की प्रेम कहानी है। जिसमें परम नॉर्थ इंडिया का है, जबकि सुंदरी साउथ की है। हालांकि, अभी तक फिल्म के ट्रेलर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है। सिद्धार्थ और जान्हवी को पहली बार एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।