फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: उर्फी जावेद नहीं पहुंच सकीं Cannes, मुंबई में दिखाया अपना टैलेंट; यूजर्स बोले-फैशन क्वीन

Sat, 17 May 2025 12:35 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कान फिल्म फेस्टिवल में ना पहुंच पाने का गम उर्फी जावेद को शायद नहीं है। शुक्रवार को वह मुंबई में पैपराजी को एक यूनीक किस्म की ड्रेस में पोज देती नजर आईं। उर्फी की इस ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद को अपने अतरंगी फैशन के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह पैपराजी को एक अलग ढंग की ड्रेस में पोज देती दिखीं। इस ड्रेस के कायल सोशल मीडिया यूजर्स भी हो गए। इस ड्रेस के जरिए उर्फी कहीं ना कहीं कान फिल्म फेस्टिवल पर तंज तो नहीं कस रही हैं। वह भी इस इवेंट में पहुंचने वाली थी लेकिन किसी कारण से जा नहीं पाईं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

फूल बनकर सामने आईं उर्फी 
उर्फी ने जो ड्रेस पहनी है, वह एक फ्लावर पैटर्न ड्रेस है। यह ड्रेस फूल की तरह खुलती और बंद होती है। इस ड्रेस में उर्फी ने पैपराजी को खूब सारे पोज दिए। उर्फी की इस ड्रेस को सोशल मीडिया यूजर ने भी खूब सराहा है। 
 


 

विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी की यह ड्रेस देखकर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मैं पहले उर्फी को पसंद नहीं करता था लेकिन अपने टैलेंट से उसने मुझे कायल बना दिया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फैशन क्वीन’। एक और यूजर लिखता है, ‘ टैलेंटेड तो है उर्फी।’ बताते चलें कि उर्फी जो भी ड्रेस पहने नजर आती हैं, उन्हें वह खुद डिजाइन करती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Urfi Javed: समय रैना के शो पर बिफरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उन्हें लगता है व्यूज के लिए किसी को गाली देना सही है

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

कान फिल्म फेस्टिवल में ना जाने पर की पोस्ट 
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह बात साझा कि थी कि वह वीजा कैंसल होने की वजह से कान फिल्म फेस्टिवल नहीं जा सकीं। इसके अलावा उर्फी यह भी कहती हैं कि कान फिल्म फेस्टिवल में जाना, रेड कार्पेट पर चलना कोई बड़ी अचीवमेंट नहीं है। यह खुद को बस प्रमोट करने का एक जरिया है। 

ये खबर भी पढ़ें:Urfi Javed: उर्फी का बदल गया चेहरा, बोली-‘पता नहीं मैं अच्छी दिख रही हूं या नहीं, फैंस का भी आया रिएक्शन 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी का करियर फ्रंट 
उर्फी सिर्फ अपने फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर हिट नहीं है। वह पहले कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी ही लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ उर्फी ने किया। हाल ही में वह बतौर होस्ट एक रियालिटी शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ में भी नजर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें