जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'उलझ' की रिलीज को आज आठ दिन पूरे हो गए हैं। हफ्तेभर में ही फिल्म की हालत इतनी बुरी हो गई है कि इसे दर्शक नसीब नहीं हो रहे, जल्द ही यह टिकट खिड़की से आउट होने की कगार पर है। फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' से है। हालांकि, वह फिल्म भी बेकार ही साबित हुई है, ऐसे में उस फिल्म से टकराव की चुनौती भी 'उलझ' के सामने नहीं रही। लेकिन, बावजूद इसके 'उलझ' का बॉक्स ऑफिस पर हाल सुलझ नहीं सका।
'उलझ'
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
डिजास्टर साबित हुई है जान्हवी की फिल्म
पहले सप्ताह फिल्म 'उलझ' ने कुल 7.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आज आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 21 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.41 करोड़ रुपये हो गया है। अब आने वाला सप्ताह फिल्म के लिए और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ऐसे में यह उम्मीद करना बेकार है कि इसकी हालत में सुधार होगा। जान्हवी कपूर की यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई है।
ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की कहानी पर काम कर रहीं जोया? फरहान अख्तर ने दिया फिल्म के सीक्वल पर अपडेट