फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: बड़ी कमर्शियल फिल्में नहीं करतीं जान्हवी कपूर, क्योंकि वे आसान होती हैं, बताई वजह

Thu, 25 Jul 2024 11:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों जान्हवी कपूर निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म 'उलझ' को लेकर लगाता सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'उलझ' से पहले जान्हवी शरण शर्मा निर्देशित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के साथ अभिनय किया था। जान्हवी ने फिल्मों को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं। जान्हवी के फिल्म करियर पर एक नजर डाले तो 'उलझ', 'मिली' और 'गुडलक जेरी' जैसी कम व्यावसायिक फिल्में ज्यादा देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने अपनी फिल्मों को लेकर कहा कि उन्हें इस तरह के आसान प्रोजेक्ट अपनाने और एक बड़ी व्यावसायिक फिल्म करने से ज्यादा संतोषजनक लगते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा, ''मैं बहुत ही आसान सफर चुन सकती थी। मैं इस फिल्म की जगह या मेरे पिछले कुछ फिल्मों की जगह, मैं बड़ी कमर्शियल फिल्में कर सकती थी, जहां ग्लैमर होता जिसकी वजह से आसानी से पॉपुलैरिटी पाई जा सकती है। यहां तक की जिसमें बॉक्स ऑफिस का नंबर भी गारंटीड होता है, यानी की सफलता तय होती है। वो बहुत आसान जर्नी है, लेकिन जैसी फिल्में मैं करती हूं उसमें बहुत जोखिम है। मैंने जो प्रोजेक्ट किए हैं, उनके बजाय मैं एक ग्लैमरस भूमिका कर सकती थी। 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी ने आगे कहा, "अगर हम बॉक्स ऑफिस को देखें तो मैंने हमेशा से ही जोखिम वाली फिल्में चुनी हैं, जो कि साधारण होने की वजह से हिट होने की तुलना में अधिक असफल फिल्में रही हैं। लेकिन मुझे लगता है कि एक कलाकार के रूप में मेरा विकास अधिक संतोषजनक सफर रहा है।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म 'उलझ' में जान्हवी कपूर ने सुहाना का किरदार निभाया है, जो लंदन दूतावास में अपने महत्वपूर्ण कार्य के दौरान एक विश्वासघाती इंसान की साजिश में उलझ जाती है। सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म 'उलझ' में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता, राजेश तैलंग, मेयांग चांग और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें