फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Files Day 3 Collection: ‘उदयपुर फाइल्स’ को नहीं मिला रविवार का फायदा, तीसरे दिन इतनी रही कमाई

Sun, 10 Aug 2025 08:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Udaipur Files Box Office Collection: कन्हैया लाल मर्डर केस पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। जानिए रविवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
उदयपुर फाइल्स - फोटो : यूट्यूब

विजय राज की फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ काफी विवादों के बाद अब रिलीज हो चुकी है। हालांकि, फिल्म को विवादों से कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। अब जानते हैं तीसरे दिन रविवार को कैसी रही ‘उदयपुर फाइल्स’ की कमाई।

विज्ञापन

2 of 5
उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

संडे को ऐसी रही कमाई
रक्षाबंधन के त्योहार के बाद अब पहले रविवार को लोग एंटरटेनमेंट के लिए निकलते हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में भी लोगों की भीड़ बढ़ती है। जिससे फिल्मों का कलेक्शन बढ़ता है। ऐसे में अब ‘उदयपुर फाइल्स’ का भी रविवार का कलेक्शन सामने आ गया है। विजय राज की फिल्म ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 13 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 27 लाख रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

धीमी हुई ‘उदयपुर फाइल्स’ की शुरुआत
‘उदयपुर फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी काफी धीमी ही हुई थी। फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 13 लाख रुपए का ही कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 1 लाख रुपए ही रह गई थी। अब तीसरे दिन फिल्म ने फिर 13 लाख रुपए ही हासिल कर पाए हैं। इस तरह से तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 27 लाख रुपए हो गया है।

4 of 5
उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलर कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है फिल्म
‘उदयपुर फाइल्स’ की कहानी साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुए टेलर कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल की हत्या धर्म विशेष के लोगों ने दिन दहाड़े गला काटकर कर दी थी। इस फिल्म के रिलीज से पहले काफी विवाद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय राज ने निभाई है टेलर कन्हैया लाल की भूमिका
‘उदयपुर फाइल्स’ की कास्ट की बात करें तो फिल्म में विजय राज प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। वो फिल्म में टेलर कन्हैया लाल के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रीति झंगियानी, कमलेश सावंत और रजनीश दुग्गल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें