फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actors: टीवी के ये मशहूर सितारे बॉलीवुड में नहीं चला पाए अपना जादू, लिस्ट में प्राची और आमना भी शामिल

Fri, 26 Jul 2024 11:41 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी के मशहूर सितारे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
टीवी के कई मशहूर सितारे छोटे पर्दे पर मिली कामयाबी के बाद सिनेमा का रुख करते हैं। इनमें से कई सितारे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना लेते हैं वहीं कई सितारे फिल्मों में हिट नहीं हो पाते हैं। आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने टीवी पर तो खूब नाम कमाया, लेकिन फिल्मों में टीवी की सफलता को दोहरा नहीं पाए ---

 
विज्ञापन

2 of 5
प्राची देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम @prachidesai
इस लिस्ट में पहला नाम प्राची देसाई आता है। प्राची देसाई जी टीवी के शो 'कसम से' काफी हिट हुई थीं। दर्शक उनके किरदार के दीवाने हो गए थे। टीवी के मशहूर सितारों में प्राची का शुमार होने लगा था, लेकिन फिल्मों में वे उतनी हिट नहीं हुईं। उन्होंने 'रॉक ऑन', 'अजहर' और 'आई मी और मैं' जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ हिट रहीं और कुछ फ्लॉप, मगर 'कसम से' की कामयाबी को वे दोहरा नहीं पाईं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @simplyrajeev
ऐसे ही 'कहीं तो होगा' से राजीव खंडेलवाल काफी मशहूर हुए। उन्होंने अपने किरदार सुजल से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। राजेश खन्ना से लेकर नीतू सिंह तक ने उनके अभिनय की तारीफ की थी, लेकिन वे फिल्मों में अपना जादू नहीं चला पाए। 


 

4 of 5
रोहित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @rohitboseroy
महेश भट्ट के शो 'स्वाभिमान' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रोहित रॉय फिल्मों में सफल नहीं हो पाए। टीवी पर उन्होंने काफी नाम कमाया और उसके बाद वे फिल्मों की तरफ मुड़े, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें टीवी वाली सफलता नहीं मिली। वे 'मुंबई सागा' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमना शरीफ - फोटो : इंस्टाग्राम @aamnasharifofficial
आमना शरीफ टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'कहीं तो होगा' से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। इस शो के बाद वे फिल्मों में हाथ आजमाती दिखीं, लेकिन वे बॉलीवुड में हिट नहीं हो पाईं। आज वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वे वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें