टीवी सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हालांकि, हर टीवी कलाकार का सपना होता है कि वे बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराए। ऐसे में कई सितारे होते हैं, जो अपने पहला ब्रेक पाते ही बॉलीवुड की रुख कर लेते हैं। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में भी वो पहचान नहीं मिलती, जिसके वे हकदार होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत तो आजमाई, लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रहे।