फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Case: शीजान खान की अदालत में हुई पेशी, 30 दिसंबर तक मिली कस्टडी

Wed, 28 Dec 2022 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस और शो 'अली बाबा फेम' तुनिशा शर्मा का निधन 24 दिसंबर को हुआ। उनकी मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की तहकीकात अब भी जारी है। तुनिशा की मां ने उनके को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। अब यह खबर सामने आ रही है कि 28 दिसंबर को शीजान की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है। ऐसे में अदालत ने दो दिन और शीजान को पुलिस कस्टडी में रखने का फैसला लिया है। अब देखना यह है कि क्या अदालत शीजान के खिलाफ पुलिस की इस मांग को मान लेती है। बता दें कि इस मामले में पुलिस कुल 18 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 3
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media
तुनिशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और रोजाना नए बयान जारी किए जा रहे हैं। शीजान खान पुलिस की गिरफ्त में हैं, लेकिन केस किसी नतीजे पर पहुंचता नहीं दिख रहा है। वहीं, तुनिशा का परिवार अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग पर अड़ा हुआ है। एक इंटरव्यू में तुनिशा के अंकल पवन शर्मा ने अभिनेत्री को लाल जोड़े में विदा करने की वजह बताई। साथ ही, इस मामले में लव जिहाद का शक भी जताया। हालांकि, पुलिस ने इस एंगल को पूरी तरह खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले थे। चार-पांच डॉक्टरों की मौजूदगी में तुनिशा का पोस्टमॉर्टम हुआ था और उसकी वीडियोग्राफी भी की गई थी। तुनिशा की मौत के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी उड़ी थी, जिसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें