फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suspense-Thriller Movies: ‘बदला’ से लेकर ‘अंधाधुन’ तक, इन फिल्मों में दिखाई गई है मर्डर मिस्ट्री की कहानी

Mon, 06 Oct 2025 01:29 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Murder Mystery Movies: अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री फिल्में देखने के शौकीन हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
मर्डर मिस्ट्री फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

अंशुमन झा के निर्देशन में बनी डेब्यू फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म संस्पेंस-थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री जॉनर की फिल्म लग रही है। बॉलीवुड में इससे पहले भी ऐसी फिल्म बन चुकी हैं, जिनमें मेकर्स ने दर्शकों को रोमांचक दुनिया में जाने को मजबूर किया। आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कहानी - फोटो : यूट्यूब

कहानी
सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कहानी’ सस्पेंस थ्रिलर है। इसमें विद्या बालन ने गर्भवती महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में विद्या बागची का किरदार कोलकाता की गलियों में अपने लापता पति की तलाश करती है। इसके बाद उसे पता चलता है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। फिर कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित आगे बढ़ती है।

विज्ञापन

3 of 6
अंधाधुन - फोटो : एक्स

अंधाधुन
तब्बू और आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'अंधाधुन' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया था। इस फिल्म में आकाश नाम के किरदार का आदमी जान-बूझकर अंधे होने का नाटक करता है, क्योंकि वह किसी हत्या को होते हुए देख लेता है। इसके बाद कहानी में असली मोड़ आता है।

4 of 6
दृश्यम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

दृश्यम
सफल मलयालम क्राइम ड्रामा के आधिकारिक हिंदी रीमेक ‘दृश्यम’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है। ‘दृश्यम’ की कहानी एक हत्या को छुपाने के पीछे के खेल पर आधारित है, जो लोगों को हर एक दृश्य पर झटका देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

5 of 6
बदला - फोटो : सोशल मीडिया

बदला
सुजॉय घोष के निर्देशन में साल 2019 में 'बदला' फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। एक सफल और विवाहित महिला, नैना आरोपों के जाल में फंस जाती है, जब उसका प्रेमी मृत पाया जाता है। तब वह एक नामी वकील को इस केस को सौंपती है। इसी के बाद कहानी में असली रोमांच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रात अकेली है 2 में फिर से नजर आ सकते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

रात अकेली है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्म 'रात अकेली है' में भी लोगों को रहस्य और रोमांच का फुल डोज मिला था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिमाग पूरी तरह से घुमाकर रख दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें