फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus का शिकार हुईं ये हस्तियां, प्रिंस चार्ल्स के बाद ब्रिटिश पीएम जॉनसन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 27 Mar 2020 06:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
कोरोना वायरस का शिकार सेल्ब्रिटीज - फोटो : Social Media
दुनियाभर में कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। कोविड-19 के मामले 5,30,000 से ज्यादा हो गए हैं और 24,000 से ज्यादा लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वायरस ने चीन में सबसे पहले अपनी आमद दी थी। इसके बाद धीरे-धीरे ये वायरस दुनियाभर में फैलना शुरू हुआ है। कोरोना वायरस की चपेट में केवल आम ही नहीं बल्कि खास लोग जैसे बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज, नेता और स्पोर्ट्स पर्सन्स भी आ चुके हैं। इस पैकेज में ऐसे ही लोगों की लिस्ट आपको बताएंगे जो अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 12
प्रिंस चार्ल्स - फोटो : SELF
ब्रिटिश शाही परिवार तक पहुंचा कोरोना 
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन के शाही परिवार तक यह पहुंच गया है। बुधवार 25 मार्च को ब्रिटेन की मीडिया ने जानकारी दी कि ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। 

क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि महारानी एलिजाबेथ के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (71) में हल्के लक्षण दिखाए दिए हैं और उनकी तबीयत अब ठीक है। टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। दोनों स्कॉटलैंड में पृथक रह रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई
ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार 27 मार्च को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर आई। कोरोना की वजह से ब्रिटेन में पहली बार एक दिन में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई। यहां अब मृतकों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है और लगभग 12 हजार लोग संक्रमित हैं।

4 of 12
Tom Hanks - फोटो : Twitter
टॉम हैंक्स, अभिनेता
कोरोना वायरस का असर हर जगह देखने को मिल रहा है यहां तक कि हॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा है। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स पहले ऐसे फिल्मी सेलिब्रिटी बने जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस बात की जानकारी खुद टॉम हैंक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। टॉम हैंक्स ने ट्वीट के जरिए बताया कि वह इन दिनों फिल्म के निर्माण के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए ही उन्हें बुखार हो गया था और कोरोना वायरस के कारण अब उन्हें अलग किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 12
tom hanks - फोटो : social media
रीटा विल्सन, अभिनेत्री
टॉम हैंक्स ही नहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री रीटा विल्सन में भी इस वायरस की पुष्टि हुई है। 63 वर्षीय रीटा और टॉम ऑस्ट्रेलिया में थे जहां उन्हें थोड़ा बुखार हुआ। जांच करवाने पर दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

6 of 12
पीटर डटन, गृहमंत्री, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social Media
पीटर डटन (गृह मंत्री, ऑस्ट्रेलिया)
अभिनेता ही नहीं नेता भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर डटन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

7 of 12
ताजमहल में कनाडा के पीएम ट्रूडो (फाइल फोटो)) - फोटो : PTI
सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। गुरुवार को दोनों ने खुद के अलग रहने की घोषणा की थी। ट्रूडो की पत्नी में फ्लू जैसे लक्षण सामने आए थे जिसके बाद कोरोना वायरस की जांच की गई। जांच में उन्हें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसके बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया है।

8 of 12
फेबियो वाजगार्टन, संचार प्रमुख, ब्राजील - फोटो : Social Media
फेबियो वाजगार्टन, संचार प्रमुख, ब्राजील
ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनार के संचार प्रमुख फेबियो वाजनगार्टन बीते सप्ताह अमेरिकी यात्रा के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। अमेरिका की यात्रा के दौरान दोनों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस यात्रा के बाद वो कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

9 of 12
रूडी गोबर्ट - फोटो : ट्विटर
रूडी गोबर्ट, एनबीए स्टार
एनबीए स्टार 27 वर्षीय रूडी गोबर्ट में भी कोरोना के लक्षण पाए गए। इसके बाद उन्होंने जब जांच कराई तो जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसके बाद एनबीए ने इसके अगले सीजन की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया है।

10 of 12
डोनोवन मिचेल, एनबीए स्टार - फोटो : Social Media
डोनोवन मिशेल, एनबीए स्टार
वहीं ईएसपीएम के एड्रियन वोज्रोवेस्की ने गुरुवार को बताया कि यूटा जैज के एक और स्टार डोनोवन मिशेल में भी इस वायरस की पुष्टि की है। गोबर्ट के सकारात्मक परीक्षण पाए जाने के बाद डोनोवन में लक्षण देखे गए। जिसके बाद उनका भी परीक्षण किया गया जो सकारात्मक पाया गया।

11 of 12
डेनिएल रुगानी, नेशनल सॉसर प्लेयर, इटली - फोटो : Social Media
डेनिएल रुगानी, नेशनल सॉसर प्लेयर, इटली
इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंटस ने बुधवार को घोषणा की थी कि डिफेंडर डेनिएल रुगानी ने कोरोना वायरस के लिए परीक्षण करवाया है। उनका परीक्षण पॉजीटिव पाया गया है। गौरतलब है कि रुगानी इटली के शीर्ष फुटबॉल डिवीजन के पहले खिलाड़ी हैं जिनमें ये वायरस पॉजीटिव पाया गया है।
विज्ञापन

12 of 12
मिकेल अर्टेटा, आर्सेनल हैड कोच - फोटो : Social Media
मिकेल अर्टेटा, आर्सेनल हैड कोच
आर्सेनल के हैड कोच मिकेल अर्टेटा ने भी कोरोनो वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करवाया है। जिसके बाद मजबूरन क्लब को प्रशिक्षण बंद करना पड़ा और पूरी टीम को अलग-अलग रखा गया। बता दें कि इस वायरस ने सबसे पहले चीन में अपने पैर पसारे जिसके बाद अब ये धीरे-धीरे भारत में भी अपने पैर पसार रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें