टीवी इंडस्ट्री में अब तक 'रामायण' पर कई धारावाहिक बने हैं, लेकिन साल 1987 में शुरू हुई रामानंद सागर की 'रामायण' का मुकाबला कोई नहीं कर पाया। इस धारावाहिक में अरुण गोविल 'राम' के किरदार में नजर आए और उनके अभिनय ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अरुण गोविल राम के अवतार में इतने जचे थे कि लोग वर्षों बाद आज भी उन्हें राम मानते हैं। वहीं, 'सीता' के किरदार में दीपिका चिखलिया और 'रावण' के रूप में अरविंद त्रिवेदी नजर आए थे। इन लोगों ने 'रामायण' में इतना शानदार अभिनय किया था कि उस दौर के लोग आज भी 'रामायण' और इनके किरदारों को भूल नहीं पाए हैं। आज थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इस सीरियल के एक एपिसोड की लागत के बारे में बताते हैं।