फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: टीवी की ये हसीनाएं हैरेसमेंट का हो चुकी हैं शिकार, काम के बदले रखी गई थी ऐसी हैरान करने वाली शर्तें

Wed, 17 May 2023 05:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म या टीवी इंडस्ट्री में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। हर कोई इस इंडस्ट्री में आकर अपनी पहचान बनाना चाहता है, लेकिन इस इंडस्ट्री में हर किसी की एंट्री इतनी आसान नहीं होती है। लोगों को एक बड़े  संघर्ष से होकर गुजरना पड़ता है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक में महिलाओं ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है, लेकिन क्या  आपको पता है कि इस इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें किन बुरे लोगों का सामना करना पड़ा है। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके साथ यौन शोषण जैसी गंदी हरकते हुई हैं।

विज्ञापन

2 of 5
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

 जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जेनिफर ने यह भी बताया कि वह काफी दिन पहले ही शो के लिए शूट करना छोड़ चुकी हैं। हालांकि प्रोड्यूसर असित ने इन सभी इल्जामों को सिरे से नकारा है। अभिनेत्री हर हाल में उन्हें सजा दिलाना चाहती हैं।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री दत्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने कहा था कि  साल 2008 में जब नाना पाटेकर और तनुश्री एक आइटम नंबर की शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान तनुश्री ने नाना पाटेकर पर गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने शूटिंग को बीच में ही छोड़ दिया था। 

4 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शिंदे
बिग बॉस फेम शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री भ योन शोशण का शिकार हो चुकी हैं। शिल्पा ने बताया था कि भाभी जी घर पर हैं' सीरियल को उन्होंने रातों रात छोड़ दिया था क्योंकि शो के सेट पर उनके साथ यौन शोषण हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया

शमा सिकंदर
शमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वे यौन शोषण का भी शिकार हो चुकी हैं। यह बात उन्होंने मीटू मूवमेंट के दौरान बताई थी। उन्होंने कहा था कि जब वह 14 साल की थी तब उनके साथ एक डायरेक्टर ने छेड़छाड़ की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें