साउथ इंडस्ट्री का बोलबाला अब पूरी दुनिया में दिखाई दे रहा है। साउथ सिनेमा प्रेमियों का अपनी फिल्मों और अपने स्टार्स के प्रति दीवानापन तो जगजाहिर रहा है, लेकिन पिछले कुछ साल से साउथ के इन कलाकारों ने नॉर्थ के दर्शकों को भी अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है। निर्देशक राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहराकर यह साबित कर दिया है कि दर्शक अब केवल अच्छी कहानी, अच्छा अभिनय और जबरदस्त निर्देशन की मांग कर रहे हैं। साउथ के कई सुपर स्टार बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का सिक्का जमा चुके है, लेकिन आज के इस लेख में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट किया है।