Heropanti
- फोटो : social media
डेब्यू फिल्म के लिए कड़ी मेहनत
टाइगर ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने 'हीरोपंती' के लिए करीब तीन साल की कड़ी मेहनत की थी। इस दौरान उन्होंने लगातार मार्शल आर्ट और जिमनास्टिक की जमकर ट्रेनिंग ली थी।
इस प्रशिक्षण में बैक लेआउट, फ्रंट पाइक, 360-डिग्री बैकवर्ड ट्विस्ट, वॉल फ्लिप्स और लीप्स शामिल थे। गौरतलब है कि हीरोपंती का प्रमोशन भी धुआंधार तरीके से किया गया था जिसमें टाइगर की छवि एक एक्शन हीरो के तौर पर पेश की गई थी। फिल्म के ट्रेलर में भी टाइगर की बॉडी, फाइटिंग सीन्स और डांस के फुटेज डाले गए थे। वहीं इस फिल्म में टाइगर का डांस भी पसंद किया गया था।