फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV To Bollywood: इन कलाकारों ने टीवी से की बॉलीवुड में एंट्री, शाहरुख और इरफान खान जैसे नाम भी हैं शामिल

Fri, 14 Mar 2025 02:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TV To Bollywood: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर रहे कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल से की थी। ऐसे कलाकारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। जानतें है इस फेहरिस्त में कौन-कौन प्रमुख कलाकार हैं शामिल।
विज्ञापन
1 of 8
इरफान खान-मृणाल ठाकुर-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k और @mrunalthakur और iamsrk

एक्टिंग में रुचि रखने वाला हर कोई बॉलीवुड में काम करना चाहता है और फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहता है, लेकिन ये इतना आसान नहीं होता। हां, बशर्ते कोई स्टारकिड न हो। हालांकि, कई ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत तो टीवी से की थी लेकिन बाद में उन्होंने बॉलीवुड में सफलता हासिल की और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किए। हाल ही में निगेटिव रोल के लिए आईफा 2025 में अवॉर्ड जीतने वाले राघव जुयाल ने भी अपने करियर की शुरूआत टीवी डांस रियलटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी। अब आईफा में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म ‘किल’ के लिए नकारात्मक भूमिका का अवॉर्ड जीतने के बाद राघव ने बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए हैं। राघव के अलावा ऐसे और भी कई कलाकार हैं जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है और वहां सफलता भी पाई है।

विज्ञापन

2 of 8
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने भी अपने करियर की शुरूआत एक टीवी सीरियल से ही की थी। शाहरुख ने अपने करियर की शुरूआत 1988 में आए दूरदर्शन के धारावाहिक ‘दिल दरिया’ से की थी। हालांकि, बाद में शाहरुख को पहचान ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसे सीरियल्स से मिली। इसके बाद शाहरुख ने बॉलीवुड में एंट्री 1992 में आई फिल्म दीवाना से की। पहली फिल्म से ही शाहरुख को नोटिस किया जाने लगा और एक साल बाद 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ ने शाहरुख के करियर की दिशा और दशा दोनों ही बदल दीं। देखते-देखते शाहरुख बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस बन गए।

विज्ञापन

3 of 8
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k

इरफान खान
अपने अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बना देने वाले लीजेंड्री एक्टर इरफान खान ने भी अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल्स से ही की थी। फिल्मों में एंट्री से पहले इरफान ने ‘चाणक्य’, ‘चंद्रकांता’ और ‘भारत एक खोज’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया। इरफान ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ की थी। हालांकि, एडिट में फिल्म से इरफान का सीन ही काट दिया गया था। जिसके बाद इरफान ने 1990 में आई फिल्म ‘एक डॉक्टर की मौत’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इसके बाद इरफान ने अपने 30 साल से भी ज्यादा लंबे करियर में अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उन्हें ‘हासिल’, ‘मकबूल’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘हिंदी मीडियम’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

4 of 8
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya

विद्या बालन
‘कहानी’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘परिणीता’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने करियर की शुरूआत 1995 में आए टीवी सीरियल ‘हम पांच’ से की थी। इसके बाद 2003 में उन्होंने बंगाली फिल्म ‘भालो थेको’ से अभिनय में कदम रखा, जबकि बॉलीवुड में विद्या ने अपना डेब्यू 2005 में आई फिल्म ‘परिणीता’ से किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं और नेशनल अवॉर्ड्स समेत कई और अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

विज्ञापन

5 of 8
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम@psthegoner

सुशांत सिंह राजपूत
कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दबदबा कायम करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने करियर की शुरूआत 2008 के धारावाहिक ‘किस देश में है दिल मेरा’ से की थी। हालांकि, सुशांत को पहचान 2009 में आए धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद बॉलीवुड में सुशांत ने अपने कदम 2013 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ से रखे। पहली फिल्म में ही सुशांत को नोटिस किया गया, मगर सुशांत को पहचान 2016 में आई फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिली। फिल्म में सुशांत ने भारत को विश्वकप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी काफी सराहना भी हुई थी। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का अचानक इस दुनिया से चले जाना हर किसी को हैरान कर गया था।

विज्ञापन

6 of 8
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

विक्रांत मैसी
2023 में आई फिल्म ‘12वीं फेल’ में अपने अभिनय से सभी को हैरान कर देने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरूआत फिल्मों से नहीं बल्कि टीवी की दुनिया से ही की थी। विक्रांत ने सबसे पहले 2007 में आए टीवी शो ‘धूम मचाओ धूम’ से अपने अभिनय की शुरूआत की थी। हालांकि, विक्रांत को पहचान 2008 में धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से मिली। इसके बाद विक्रांत 'कबूल है' जैसे कुछ एक अन्य टीवी सीरियलों में भी नजर आए। बॉलीवुड में विक्रांत ने अपनी शुरूआत 2013 में आई फिल्म ‘लूटेरा’ से की थी। इस फिल्म में विक्रांत सहायक भूमिका में थे। इसके बाद पहली बार वो बतौर लीड एक्टर 2020 में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आए थे। हालांकि, इससे पहले वो ‘दिल धड़कने दो’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का’ में भी नजर आए थे। विक्रांत को पहचान 2018 में आई प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर सीजन 1’ से मिली, जबकि उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता ‘12वीं फेल’ से मिली।

विज्ञापन

7 of 8
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy

मौनी राय
टीवी की मशहूर ‘नागिन’ मौनी रॉय ने भी अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल से ही की थी। वो 2006 में आए एकता कपूर के धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में पहली बार नजर आई थीं। हालांकि, उन्हें पहचान 2015 में एकता कपूर के ही धारावाहिक ‘नागिन’ से मिली। यहीं से मौनी के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुले और उन्होंने 2018 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपना डेब्यू किया। इससे पहले मौनी 2004 में आई अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘रन’ में कुछ एक सीन के लिए दिखाई दी थीं। ‘गोल्ड’ के बाद मौनी और भी कई फिल्मों में नजर आईं। वह रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में खलनायक की भूमिका में नजर आई थीं।

विज्ञापन

8 of 8
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
मृणाल ठाकुर
अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी अपने करियर की शुरूआत 2012 में आए टीवी सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती हैं खामोशियां’ से की थी। इसके बाद वो ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी धारावाहिक में भी नजर आईं। बाद में 2014 में मृणाल ने मराठी सिनेमा में अपना कदम रखा, जबकि बॉलीवुड में मृणाल की पहली फिल्म 2018 में आई ‘लव सोनिया’ है। इसके बाद मृणाल ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ भी फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आ चुकी हैं। मृणाल ने बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी कई फिल्में की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें