फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Conjuring Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'द कॉन्ज्यूरिंग' की रफ्तार, जानें छठे दिन की कमाई

Wed, 10 Sep 2025 07:56 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Conjuring Box Office Collection Day 6: हॉलीवुड फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अब तक फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
द कॉन्ज्यूरिंग - फोटो : एक्स
हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का नया पार्ट ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। 5 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती छह दिनों में ही 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वीकेंड पर शानदार कमाई के बाद वर्किंग डेज में भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक बना हुआ है। अब छठे दिन का भी आकंड़ा सामने आ चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
द कॉन्ज्यूरिंग, दिल मद्रासी - फोटो : यूट्यूब
ओपनिंग से ही शानदार शुरुआत
रिलीज के पहले दिन ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने 17.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। खास बात यह रही कि हिंदी वर्जन ने भी अंग्रेज़ी के साथ बराबरी से कमाई की। दूसरे दिन भी आंकड़ा लगभग इतना ही रहा, जबकि रविवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह पहले तीन दिनों में ही फिल्म का कुल कारोबार 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स - फोटो : एक्स
वीक डेज में भी मजबूत पकड़
अक्सर हॉरर फिल्मों का कलेक्शन वीकेंड के बाद तेजी से गिर जाता है, लेकिन ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को भी 5 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन मंगलवार को इसकी कमाई 5.5 करोड़ रुपये रही, जो सोमवार की तुलना में बेहतर थी। हालांकि छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.83 करोड़ रुपये जोड़े और कुल बिजनेस 62.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

4 of 5
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स - फोटो : एक्स
फिल्म के बारे में
फिल्म को माइकल चावेस ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने इस बार भी दर्शकों को डर और रोमांच से भरपूर अनुभव देने की कोशिश की है। वहीं फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की है। 

ये खबर भी पढ़ें: Parineeti Chopra: क्यों अजीबोगरीब चेहरे बनाती नजर आईं परिणीति चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स - फोटो : एक्स
आगे का बॉक्स ऑफिस सफर
आने वाले हफ्ते में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिसका सीधा फायदा ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ को मिलेगा। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म आसानी से 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है और लंबी दौड़ में 100 करोड़ के करीब तक भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें