फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायिका या खलनायिका, हर रोल में हिट रही ये हीरोइनें

Mon, 21 Mar 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
कोंकणा शर्मा - फोटो : getty
कोंकणा शर्मा - एक थी डायन
इस फिल्म में कोंकणा सच की डायन बनी है जो दो छोटे बच्चों को मारने का प्रयास करती है। कोंकणा के लिए ये किरदार निभाना बड़ा मुश्किल था लेकिन क्योंकि फिल्म के लेखक उनके पिता थे इसलिए कोंकणा को उनका सपोर्ट मिला।
विज्ञापन

शबाना आजमी - मकड़ी

2 of 12
शबाना आजमी - फोटो : getty
इस फिल्म में शबाना आजमी ने डरावने चेहरे और बड़े नाखूनों वाली डायन का किरदार निभाया जो बच्चों को मार डालती थी।
विज्ञापन

बिपाशा बसु  - जिस्म

3 of 12
बिपाशा बसु - फोटो : getty
पति से छुटकारा पाने के लिए बिपाशा इस फिल्म में जॉन अब्राहम को फंसाती है और उसके हाथों पति की हत्या करवाती है।

विद्या बालन - इश्किया

4 of 12
विद्या बालन - फोटो : getty
अपने मंसूबे पूरे करने के लिए इस फिल्म में विद्या बालन ने ग्रे शेड वाली औरत का किरदार निभाया जो अपने पति से बदला लेने के लिए दो चोरों का सहारा लेती है।
विज्ञापन

अमृता सिंह - कलयुग और आईना

5 of 12
अमृता सिंह - फोटो : getty
इस फिल्म में अमृता लेडी डॉन बनी है जो मासूम लड़कियों को फंसाकर देह के धंधे में उतारती है। इसके अलावा आईना फिल्म में अमृता ग्लैमर की मारी बहन बनी है जो किसी भी कीमत पर प्रेमी को नहीं छोड़ना चाहती और ढेर सारे ड्रामे करती है।
विज्ञापन

प्रीति जिंटा - अरमान

6 of 12
प्रीति जिंटा - फोटो : getty
इस फिल्म में प्रीति प्यार के लिए पागल हो चुकी सनकी अमीरजादी बनती हैं जो अनिल कपूर के जबरन शादी करके उसकी जिंदगी खराब करती है।
विज्ञापन

चित्रांगदा सिंह - इनकार

7 of 12
चित्रांगदा सिंह - फोटो : getty
इनकार में सुर्खियां पाने के लिए चित्रांगदा उसी बॉस पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगाती है जिसने उसे हर मौके पर सपोर्ट किया।

प्रियंका चोपड़ा - एतराज

8 of 12
प्रियंका चोपड़ा
अमीर बनने के लिए गर्भपात कराने और प्रेमी को छोड़ने वाली प्रियंका फिर पुराने प्रेमी को तंग करती है। प्रियंका ने एक मतलबी औरत का किरदार बड़ी ही खूबसूरती से निभाया।

श्रीदेवी - जुदाई

9 of 12
श्रीदेवी - फोटो : getty
पैसे के लिए पति को दूसरी औरत के हाथों बेच देने वाली मतलबी औऱत का किरदार श्रीदेवी ही निभा सकती थी। उन्होंने इस फिल्म में जान फूंक दी। उनका साथ दिया उनके रियल लाइफ देवर अनिल कपूर ने।

उर्मिला मातोंडकर - प्यार तूने क्या किया

10 of 12
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : getty
प्रेम में पागल हुई उर्मिला मातोंडकर ने एक सनकी और अकेली लड़की का किरदार खूबसूरती से निभाया। प्रेमी की पत्नी को मारने और हद दर्जे तक खूनखराबा करने वाली लड़की के रूप में वो जोरदार लगी।

काजोल - गुप्त

11 of 12
काजोल - फोटो : getty
प्यार के लिए कई हत्याएं करने वाली काजोल गुप्त में एक जोरदार वैंप के रूप में दिखाई दी। फिल्म में काजोल मरने से पहले मनीषा कोइराला को भी मारने का प्रयास करती हैं।
विज्ञापन

माधुरी - पुकार

12 of 12
माधुरी - फोटो : getty
प्रेम की तड़प और प्रेम ईर्ष्या में जलती माधुरी अनिल कपूर को पाने के लिए उसे राष्ट्रद्रोही तक साबित करवा देती है। इसमें माधुरी ने एक खलनायिका के साथ साथ पछतावे में जलती नायिका का किरदार भी बहुत खूबी से निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें