फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ के पार 'थामा', 600 करोड़ के करीब पहुंची 'कांतारा चैप्टर 1'; क्या है 'एक दीवाने की दीवानियत' का हाल?

Thu, 30 Oct 2025 07:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'कांतारा चैप्टर 1' में टक्कर हो रही है। आइए जानते हैं कौन सी फिल्म आगे निकली है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में चल रही हैं। इसमें 'थामा' अच्छी कमाई कर रही है। 'कांतारा चैप्टर 1' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है। वहीं 'एक दीवाने की दीवानियत' भी मजबूत स्थिति में है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की बात करें तो इसकी कमाई लगभग खत्म हो गई है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन

2 of 5
थामा - फोटो : एक्स
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ दर्शकों को पसंद आ रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं। फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। बुधवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म ने 104.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म अब उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने इस साल 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
'एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चल रही है। यह फिल्म 'थामा' के साथ ही रिलीज हुई थी। हालांकि यह उतनी तेज नहीं चल रही है, जितनी 'थामा'। नौवें दिन इस फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 52.25 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कांतारा चैप्टर 1
‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज हुए 28 दिन बीत चुके हैं। हालांकि फिल्म को दर्शक अभी भी प्यार दे रहे हैं। बुधवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 599.15 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह फिल्म 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
बॉलीवुड की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई काफी घट गई है। 28वें दिन इस फिल्म ने महज 7 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 61.48 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआत में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद इसकी कमाई घट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें