फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थामा की कमाई में आई गिरावट, एक दीवाने की दीवानियत भी बॉक्स ऑफिस पर पड़ने लगी फीकी; जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Fri, 24 Oct 2025 08:14 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर दिवाली के मौके पर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' रिलीज हुई, जिसे टक्कर दे रही है हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत', चलिए जानते हैं इन फिल्मों का हाल।
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में आपस में टकरा रही हैं। एक तरफ दिवाली के मौके पर मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' रिलीज हुई है तो दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज हुई है। वहीं पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 अच्छी कमाई ही कर रही थी। चलिए जानते हैं पिछले दिन इन फिल्मों ने कमाई के मामले में कैसा परफॉर्म किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
थामा - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
थामा 
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा जब से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है तभी से ही इसे लोगों का अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है।  फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे दिन 18.6 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई गिरकर 12.57 करोड़ हो गई है। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन अब 55.17 करोड़ हो चुका है। 

यह खबर भी पढ़ें: नेहल के बाद बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों को मिला नया कैप्टन, अब घर में आएगी शांति या मचेगा बवाल! जानें नाम
विज्ञापन

3 of 4
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों थामा को टक्कर दे रही हैं। हालांकि कमाई के मामले में अभी ये आयुष्मान की फिल्म से काफी पीछे है। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ कमाए, वहीं दूसरे दिन यानी बुधवार को फिल्म 7.75 करोड़ ही कमा पाई। तीसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 22.77 करोड़ पहुंच गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद इस फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई। गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 563.50 रुपये तक पहुंच गई। इस फिल्म ने वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की चमक को भी पूरी तरह से फीका कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें