'तेरे इश्क में'
- फोटो : x
‘रांझणा’ के बाद साथ आई धनुष-आनंद एल राय की जोड़ी
‘तेरे इश्क में’ के जरिए आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले निर्देशक-एक्टर की ये जोड़ी साल 2013 में ‘रांझणा’ लेकर आई थी। ‘रांझणा’ को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। ऐसे में जब ‘तेरे इश्क में’ की घोषणा की गई, तो लोगों ने पहले इसे ‘रांझणा’ का सीक्वल ही समझा था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने साफ किया कि ‘तेरे इश्क में’ में ‘रांझणा’ का सीक्वल नहीं है।