फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishk Mein: बॉक्स ऑफिस पर 'तेरे इश्क में' का जलवा कायम, जानें छठे दिन फिल्म का कलेक्शन

Wed, 03 Dec 2025 09:36 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishk Mein Box Office Collection Report: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए अब छह दिन हो गए हैं। ऐसे में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : अमर उजाला
साल 2025 के आखिरी महीने में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर जो हलचल देखने को मिल रही है, उसमें धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' इस वक्त आगे नजर आ रही है। बड़े बजट की फिल्मों और अलग-अलग जोनर के साथ मुकाबला करते हुए भी यह फिल्म कमाई के मामले में मजबूती से टिकी हुई है। ओपनिंग से लेकर अब तक इसने जो रफ्तार पकड़ी है, उससे साफ है कि दर्शकों का प्यार इस फिल्म को लगातार आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : YoutubeTseries
ओपनिंग से लेकर पांचवें दिन तक मजबूत पकड़
रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 16 करोड़ रुपये का ठोस ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किया था। वीकेंड पर फिल्म ने और अच्छा प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 17 करोड़ रुपये और रविवार को 19 करोड़ रुपये जुटाए। माना जा रहा था कि सोमवार को कलेक्शन गिर सकता है, लेकिन फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगभग 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया और ‘मंडे टेस्ट’ शानदार तरीके से पास कर लिया। मंगलवार यानी रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 10.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसके साथ ही ‘तेरे इश्क में’ का कुल कलेक्शन 71 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : टी-सीरीज
फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन 
फिल्म ने अपने छठे दिन यानी बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 5.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की कुल कमाई 76.07 करोड़ पहुंच गई है। चलिए एक बार नजर डालते हैं फिल्म के सभी दिनों के कलेक्शन पर।
 
दिन कमाई ( करोड़)
पहला 16
दूसरा 17
तीसरा 19
चौथा 8.75
पांचवा 10.25
छठा 5.07
कुल 76.07
 

4 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : YoutubeTseries
100 करोड़ क्लब में एंट्री अब दूर नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 85 से 95 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म अपने लागत मूल्य की ओर तेजी से बढ़ रही है और यह अनुमान लगाना मुश्किल नहीं कि आने वाले कुछ दिनों में ‘तेरे इश्क में’ 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर सकती है। हालांकि इसका असली इम्तिहान अभी बाकी है, क्योंकि 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होने वाली है। साथ ही ‘अखंडा 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी, जो ‘तेरे इश्क में’ की कमाई को प्रभावित कर सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दर्शकों को क्यों पसंद आ रही फिल्म?
फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है, जो अपने मजबूत किरदारों और इमोशनल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। कहानी शंकर गुरुक्कल (धनुष) की जिंदगी पर आधारित है, जो DUSU का दबंग अध्यक्ष है। उसका आक्रामक स्वभाव कॉलेज में उसकी पहचान बन चुका है। दूसरी तरफ मुक्ति (कृति सेनन) है, जो सामाजिक व्यवहार पर शोध कर रही है और यह साबित करना चाहती है कि हिंसक स्वभाव वाला इंसान भी बदल सकता है। वह शंकर को अपना रिसर्च सब्जेक्ट बनाती है और यहीं से शुरू होता है टकराव, नजदीकियों और इमोशंस का सफर। मो. जीशान अय्यूब और प्रकाश राज जैसे दमदार कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें