फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म हिट कराने के लिए कहां-कहां माथा टेकते हैं सेलेब्रिटी, देखें

Fri, 27 May 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे
रुपहले पर्दे की चमक-दमक एक वक्त तक तो अच्छी लगती है। लेकिन जीवन में थोड़ा ठहराव, थोड़ा सुकून, थोड़ी शांति भी जरूरी है। ये बात शायद आपके चहेते सितारे भी जानते हैं। इसलिए कोई मदिर जाता, तो कोई दरगाह, तो कोई हिमालय का रुख करता है। चलिए सितारों की टोली से कुछ दिग्गजों की बात करते हैं और आपको बताते हैं इनकी आस्था के घर कौन-कौन से हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

2 of 11
बच्चन परिवार
सबसे पहले बात कर लेते हैं महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार की। पत्नी जया, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या अक्सर बिग बी के साथ धार्मिक स्थलों पर देखे जाते हैं। मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, तिरुपति का वेक्टेश्वर मंदिर कुछ ऐसी जगह हैं जहां बच्चन परिवार अक्सर जाता है।
विज्ञापन

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

3 of 11
रजनीकांत
फिल्म जगत में रजनीकांत की छवि एक ईमानदार, दयालू और धार्मिक आदमी की है। मन के सुकून और आत्मा की शांति के लिए रजनी हिमालय का रुख करते हैं। रजनी अक्सर मंदिरों में देखे जाते हैं। तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्रा के सत्य साईं बाबा मंदिर में भी रजनी जाते हैं। रजनी धर्म गुरू राघवेंद्र स्वामी के भक्त हैं।

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

4 of 11
दीपिका पादुकोण
बहुमुखी प्रतिभा से देश और विदेश में ख्याति पाने वाली दीपिका पादुकोण को भी भगवान में गहरी आस्था है। दीपिका अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले और बाद में मंदिर जाती हैं। सिद्धि विनायक मंदिर, स्वर्ण मंदिर, तिरुपति का वेंकटेश्वर मंदिर दीपिका की लिस्ट में हैं।
विज्ञापन

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

5 of 11
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की गणपति में गहरी आस्था है। इसलिए अक्सर सिद्धि विनायक मंदिर जाना नहीं भूलतीं। प्रियंका माता वैष्णों देवी मंदिर और मुंबई के अंधेरी स्थित चा राजा मंदिर भी जाती हैं।
विज्ञापन

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

6 of 11
अजय देवगन और काजोल
अजय देवगन और काजोल हर साल मुंबई के सबसे प्राचीन सार्वजनिक पूजा पंडाल का रुख करते हैं। काजोल अपनी पारिवारिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए पूजा पंडाल में भोग अर्पण करना नहीं भूलतीं। अजय देवगन नियमित रूप से राजस्थान के शाकुंबहरी मंदिर जाते हैं।
विज्ञापन

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

7 of 11
करीना कपूर
करीना कपूर नियमित तौर पर अजमेर शरीफ दरगाह जाती हैं। स्वर्ण मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर भी जाती हैं। करीना अक्सर तब इन जगहों पर देखी जाती हैं जब उनकी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है।

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

8 of 11
शाहरुख खान
शाहरुख खान अपनी सफलता के लिए अक्सर अजमेर शरीफ दरगाह पर आभार जताने और प्रार्थना करने जाते हैं। शाहरुख को स्वर्ण मंदिर में भी देखा जाता है।

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

9 of 11
शिल्पा सेट्टी और राज कुंद्रा
हर साल आईपीएल शुरू होने से पहले शिल्पा सेट्टी और राज कुंद्रा को सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना करते देखा जा सकता है। ये जोड़ा तिरुपति के वेंक्टेशवर मंदिर भी जाता है।

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

10 of 11
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ को सभी धर्मों में आस्था है। कैटरीना हर अवसर पर मुंबई के माउंट मैरी चर्च जाती हैं। अजमेर शरीफ दरगाह और सिद्धिविनायक मंदिर में भी कैटरीना को देखा जाता है।
विज्ञापन

हिट फिल्म और मन के सुकून के लिए जहां रुख करते हैं सितारे

11 of 11
सलमान खान
दबंग खान यानी सलमान खान की आस्था के आड़े मजहब नहीं आता। सलमान सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं और अजमेर शरीफ दरगाह में भी देखे जाते हैं। 

सोर्स-nettv4u.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें