फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: फिर से ट्रोल हुई उर्फी जावेद, बोल्ड वीडियो देखकर यूजर ने कहा- जिप तो बंद कर लो...

Wed, 17 Nov 2021 05:16 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई हैं। वह अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल करना का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार उर्फी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनकी ड्रेस को लेकर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं और कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। यूजर्स बोल्ड आउटफिट्स को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी कुछ ड्रेस बेहद बोल्ड है, जिसे लेकर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स उनके आउटफिट चयन को लेकर सवाल उठा रहे हैं और आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब उर्फी जावेद अपने बोल्ड ड्रेस और सेक्सी लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आई है। इससे पहले भी कई अवसरों पर उनको बेहद बोल्ड अवतार में देखा गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इस क्लिक में दिख रहे एक आउटफिट में उर्फी जावेद के ड्रेस की फ्रंट जिप खुली हुई है। दरअसल, वीडियो की शुरुआत में उर्फी जावेद पहले एक आरामदायक ड्रेस में दिख रही हैं, जिससे वह नाखुशी व्यक्त करती हैं एवं इसके बाद अपने हाथों से इधर-उधर इशारा करते हुई नये बोल्ड अवतार में वीडियो में सामने आ जाती हैं। नई ड्रेस में उनकी फ्रंट जिप खुली हुई है, जिसे लेकर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं।
 

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने इस ड्रेस को लेकर उर्फी को बुरी तरह से ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा कि उर्फी जावेद शर्म को पी गई हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे भी ओपन कर दो सब तो दिख ही रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने उर्फी जावेद को जिप बंद करने की सलाह भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा है कि अगर मौका दिया जाए तो क्या आप अभी भी उसी जीवन से प्यार कर रहे होंगे जो आप अभी जी रहे हैं। इस वीडियो को 68 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। इससे पहले उर्फी जावेद अपने एक ब्लैक ड्रेस को लेकर भी ट्रोल हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उन्होंने इस आउटफिट के साथ सिल्वर कलर के इयररिंग को पेयर किया था। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें