टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना नाम हिना खान बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। 11 साल पहले हिना खान से इंडस्ट्री में कदम रखा था तब कोई नहीं जानता था कि टीवी की सीधी-साधी, भोली-भाली बहु अक्षरा इस मुकाम तक पहुंचेगी। लेकिन हिना की मेहनत का ही ये नतीजा है कि उन्होंने देश-विदेश में भी अपनी पहचान बना ली है। हिना ने टीवी सीरियल्स के साथ ही रियलिटी शो के जरिए भी अपनी पहचान बनाई। हिना के टेलीविजन इंडस्ट्री में 11 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हिना के सफर के बारे में...