फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को हुए 11 साल पूरे, जानें इतने सालों में अब कैसी दिखती हैं 'अक्षरा'

Sun, 12 Jan 2020 06:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिना खान - फोटो : Social Media
टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना नाम हिना खान बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। 11 साल पहले हिना खान से इंडस्ट्री में कदम रखा था तब कोई नहीं जानता था कि टीवी की सीधी-साधी, भोली-भाली बहु अक्षरा इस मुकाम तक पहुंचेगी। लेकिन हिना की मेहनत का ही ये नतीजा है कि उन्होंने देश-विदेश में भी अपनी पहचान बना ली है। हिना ने टीवी सीरियल्स के साथ ही रियलिटी शो के जरिए भी अपनी पहचान बनाई। हिना के टेलीविजन इंडस्ट्री में 11 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हिना के सफर के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
hina khan
हिना ने साल 2009 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभाया था। अक्षरा एक सीधी-सादी सी लड़की थी। जिसके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन अक्षरा ने उनका डटकर सामना किया। इस सीरियल में हिना ने आठ साल काम किया और अक्षरा के रूप में अपनी पहचान बनाई। जिसके बाद वो घर-घर में अक्षरा के ही नाम से पहचानी जाने लगी थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Hina Khan
अपनी अक्षरा बहू वाली छवि से बाहर निकलने के लिए हिना को इस शो को अलविदा कहना पड़ा। हिना अब आगे बढ़ना चाहती थीं इसलिए उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कर टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 11 में हिस्सा लिया। इस शो के जरिए हिना ने फैन्स के बीच अपनी एक नई पहचान बनाई। उन्होंने अपनी टेलीविजन की भोली-भाली बहू की छवि के इतर बोल्ड, स्टाइल आइकन, फैशनिस्टा वाली छवि बना ली थी। इसके अलावा हिना ने 'खतरों के खिलाड़ी' के आठवे सीजन में भी भाग लिया था। इसमें उन्होंने बताया कि वो कितनी स्ट्रॉंग हैं।
 

 

4 of 6
hina khan
दर्शकों ने उनके हर एक किरदार को बेहद पसंद किया। टेलीविजन की दुनिया में पॉजीटिव और आइकॉनिक किरदार निभाने के बाद, हिना ने एक और आइकॉनिक किरदार निभाया। ये किरदार था कोमॉलिका का। साल 2018 में टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के दूसरे सीजन में हिना ने नेगेटिव किरदार निभाया। दर्शकों को हिना का ये किरदार भी बेहद पसंद आया।
विज्ञापन

5 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि हिना ये किरदार ज्यादा दिन तक नहीं निभा पाईं। क्योंकि उन्हें अब अपना फिल्मी सफर तय करना था। हिना ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' की शूटिंग के लिए इस सीरियल को भी अलविदा कह दिया। इसके अलावा हिना प्रियांक शर्मा के साथ म्यूजिक एलबम 'रांझणा' में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही साथ वो वेब सीरीज 'डेमेज्ड 2' में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hina khan - फोटो : insatgram
हाल ही में इस वेब सीरीज से हिना का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। इस सीरीज में हिना के साथ अभिनेता अध्ययन सुमन भी नजर आएंगे। वेब सीरीज का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। जिसमें हिना खान एकदम अलग अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं हिना की पहली बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' भी 31 जनवरी 2020 को रिलजी होगी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें