फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी' से अविनाश-शालमली के तलाक तक, TV की दुनिया की इन 5 खबरों ने बटोरी सुर्खियां

Tue, 31 Jul 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने पूरे किए 2700 एपिसोड 
नायरा और कार्तिक की नोक झोंक दर्शकों को काफी पसंद आ रही है जिस वजह से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल बीते हफ्ते टीआरपी के मामले में नंबर 6 पर रहा। इस बीच इस शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल ने 2700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं जिसका जश्न सीरियल के सेट पर मनाया गया। यह सीरियल टीवी की दुनिया में चलने वाला सबसे लंबा शो है जिसे ऑन एयर हुए 9 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पिछले सात साल से चल रहा था मामला
'वीर की अरदास वीरा' के प्रोड्यूसर को 7 साल की जेल
टीवी शो एक 'वीर की अरदास वीरा' में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मुकेश मिश्रा को कोर्ट ने सात साल जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा मिश्रा पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। रेप के दोषी मुकेश मिश्रा को साल 2013 में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता भी सीरियल 'एक वीर की अरदास वीरा' में ही काम करती थी। पीड़िता जब मेकअप रूम में गई तो मुकेश मिश्रा भी उसके पीछे पीछे वहां पहुंच गया। एक्ट्रेस ने बताया कि मेकअप रूम में आते ही मुकेश मिश्रा ने कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया और उसका रेप किया। 

4 of 6
vikas and zain
'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार इस शो में टीवी जगत से जुड़ी कई हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। इस शो की शूटिंग इस वक्त अर्जेंटीना में हो रही है जहां से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक शूटिंग के दौरान शो के दो प्रतियोगी घायल हो गए हैं। यह दो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टेलीविजन के जाने माने चेहरे है विकास गुप्ता और जैन इमाम। इस बात की जानकारी दोनों प्रतियोगियों ने इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर करके दी। विकास गुप्ता के पैर में चोट लगी है तो वहीं जैन के होठ पर चोट आई है।
विज्ञापन

5 of 6
kapil and Sumona
'कसौटी' में होगी कपिल शर्मा की पत्नी की एंट्री
टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' को लेकर फैंस की बेसब्री का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि जैसे ही इसका छोटा सा टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी टिप्पणी देने लगे। खबरों की मानें तो इस सीरियल में एरिका फर्नांडीज और हिना खान के अलावा इस सीरियल में सुमोना चक्रवर्ती भी नजर आएंगी। वह इस शो में लीड किरदार अनुराग बसु की बड़ी बहन निवेदिता बासु का किरदार निभाएंगी। हालांकि, 'डीएनए' की रिपोर्ट के मुताबिक सुमोना का कहना है कि उन्हें शो के निर्माताओं ने ऑफर तो दिया है लेकिन अभी तक डील पक्की नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Avinash Sachdev
अविनाश और शालमली हुए अलग
जूही परमार-सचिन श्रॉफ और तोरल रसपुत्र के टीवी की एक और जोड़ी ने तलाक ले लिया है। खबर है कि मशहूर एक्टर अविनाश सचदेव ने शालमली देसाई से तलाक ले लिया है। कहा जा रहा है शालमली को हमेशा ये लगता था कि अविनाश का अफेयर किसी और महिला से हैं ऐसे में पिछले 1 साल से दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे दोनों के बीच अक्सर लड़ाईया होने लगी। दोनों के परिवारवालों ने रिश्ते को बचाने की सलाह दी लेकिन जब चीजें खराब हो गई तो दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें