फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! हीरोइन से खुन्नस निकालने का प्रोड्यूसर का नया पैंतरा, किरदार की दिखा दी दुर्घटना में इसलिए मौत

Wed, 06 Jan 2021 04:56 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : फाइल
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए प्रोमो को देखकर इसके प्रशंसक नाखुश हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि आने वाले समय में इस धारावाहिक के मुख्य और महत्वपूर्ण किरदार नायरा की मौत हो जाएगी और वह किरदार खत्म हो जाएगा। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, खबरें कुछ इस प्रकार की भी मिल रही हैं कि धारावाहिक की इस कहानी से इस किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी भी बहुत खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : फाइल
शिवांगी जोशी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार को पिछले लगभग चार साल से निभा रही हैं। अब तक यह किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया है और उनकी कहानी को दर्शक पसंद भी करते हैं। लेकिन, जब नए प्रोमो में दिखाया गया कि नायरा और कार्तिक अचानक से एक दुर्घटना का शिकार होते हैं। इस दुर्घटना में सब लोग बच जाते हैं लेकिन नायरा की मौत हो जाती है। हालांकि, प्रोमो में नायरा की मौत को दिखाया नहीं गया लेकिन इससे अंदाजा यही है कि आगे उनका किरदार शो में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : instagram
शिवांगी जोशी को अपने किरदार के लिए यह कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई है। उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि उनकी रचनात्मक टीम ऐसी कहानी गढ़ेगी। इसका नतीजा यह हुआ है कि शिवांगी ने धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता से बात तक करना बंद कर दी है। इधर, शो के निर्माताओं को दर्शकों से भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। इस चक्कर में बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने नई कहानी बनाकर नायरा के किरदार को धारावाहिक में फिर से जिंदा करने की तैयारी की है।

4 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : instagram
हालांकि, निर्माता राजन शाही के करीबियों के मुताबिक वह नहीं चाहते हैं कि शिवांगी इस धारावाहिक में फिर से वापस आएं क्योंकि उन्होंने शिवांगी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए ही नायरा की मौत की कहानी रची है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को थोड़ा करीब से जांचने की कोशिश की और इसके लिए धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही से फोन पर संपर्क भी साधा। लेकिन, वह इस मुद्दे पर बात करने से बचते नजर आ रहे हैं और पत्रकारों के फोन वह सुबह से ही नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : twitter
अभिनेत्री शिवांगी जोशी से भी इस बारे में फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने भी कोई उत्तर नहीं दिया। कहा ये भी जा रहा है कि ये सब शो को लाइमलाइट में लाने की एक कोशिश भी हो सकती है। विवादों के सहारे सीरियलों को टीआरपी दिलाने की कोशिशें दो चार साल पहले तक तो खूब कामयाब होती रही हैं, लेकिन अब इनका खास असर दर्शकों पर दिखता नहीं है। धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का शिवांगी हिस्सा पिछले लगभग चार साल से हैं। उन्होंने शो में अपनी शुरुआत अक्षरा की बेटी बनकर की थी जिसका किरदार शो में मशहूर अभिनेत्री हिना खान निभाती थीं। हिना खान अब टीवी की दुनिया को छोड़ चुकी हैं और वेब फिल्मों और वेब सीरीज में ही काम कर रही हैं। हिना के समय टीवी पर यह शो खूब मशहूर रहा।

Inside video: जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण को फोटोग्राफर्स ने दिया सरप्राइज, पार्टी में रणबीर-आलिया पर टिकी निगाहें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें