फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में आकर ये मशहूर अभिनेत्री पहुंची वेंटिलेटर पर, बीमारी के बाद से पति लापता

Sat, 28 Nov 2020 08:42 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या भटनागर - फोटो : फाइल फोटो
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्या भटनागर इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। वह इस समय मुंबई के गोरेगांव स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। दिल्ली से दिव्या की मां उनकी देखभाल के लिए आई हैं और दिव्या के पति गगन का कुछ अता पता ही नहीं। दिव्या की मां ने जानकारी दी है कि दिव्या इस समय अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram
दिव्या की मां के मुताबिक, पिछले छह-सात दिन से दिव्या के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ था और वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थीं। उन्होंने दिल्ली से आकर दिव्या की देखभाल करने का फैसला लिया। जब वह मुंबई अपनी बेटी के पास पहुंचीं तो उन्होंने सबसे पहले दिव्या का ऑक्सीजन स्तर देखा। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और सीधे वेंटिलेटर पर रखा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram
दिव्या की मां के अनुसार दिव्या की तबीयत अब भी गंभीर है और उनका कोरोना वायरस का परीक्षण सकारात्मक आया है। दिव्या ने पिछले साल दिसंबर में ही शादी की थी लेकिन इस समय उनके पति गगन का कुछ अता पता नहीं है। दिव्या की मां ने कहा है कि दिव्या का पति फ्रॉड निकला। वह उसे छोड़कर चला गया। दिव्या ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। दिव्या की मां ने बताया है कि पहले दिव्या मीरा रोड में एक बड़े मकान में रहती थीं जबकि अब उनका आशियाना ओशिवारा में एक छोटी सी जगह में है।

4 of 5
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram
अपने दामाद गगन के लिए दिव्या की मां के अंदर के समय बहुत गुस्सा है। उन्होंने बताया है कि इस मुश्किल घड़ी में गगन की मां ने उन्हें फोन किया था। फोन करके उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि अगर आप लोगों को कुछ पैसे चाहिए, तो बता देना। दिव्या भटनागर टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram
दिव्या ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'विष' जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दिव्या इस समय शशि सुमीत प्रोडक्शंस के बैनर तले चल रहे धारावाहिक 'तेरा यार हूं मैं' में एक अहम भूमिका निभा रही हैं। इस सीरियल के प्रोडक्शन हाउस ने ही दिव्या की इस गाढ़े वक्त में मदद की है और दिव्या की मां इसके लिए इस कंपनी का शुक्रिया भी अदा करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें