फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस जॉर्डन में मना रहीं छुट्टियां, पहाड़ियों के बीच ऐसे आईं नजर

Tue, 02 Jul 2019 11:46 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kanchi Singh - फोटो : instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)  में गायू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कांची सिंह (Kanchi Singh)  इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। कांची वकेशन के लिए जॉर्डन गई हुई हैं। कांची ने सोशल मीडिया पर अपने वकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कांची पहाड़ियों के बीच फोटोशूट कराती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
Kanchi Singh - फोटो : instagram
इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि कांची जॉर्डन में फुल ऑन मस्ती कर रही हैं। खबरों की मानें तो कांची 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के को-एक्टर रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। कुछ वक्त तक तो दोनों ने सीरियल में एक साथ नजर आए लेकिन बाद में दोनों ने ही सीरियल से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
Kanchi Singh - फोटो : instagram
कांची ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों पर खास प्रभाव नहीं डाला लेकिन खूबसूरती के मामले में जरूर इंप्रेस किया। कांची सिंह महज 23 साल की हैं जबकि रोहन मेहरा 30 साल के हैं। कांची रोहन के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। यहां तकि कि दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं।

 

4 of 5
Kanchi Singh - फोटो : instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के बाद कांची सिंह 'भक्तों की भक्ति में शक्ति', 'एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग' और 'किचन चैम्पियन' में नजर आई थीं। वहीं रोहन मेहरा 'बिग बॉस सीजन 10', 'बॉक्स क्रिकेट लीग', 'लाल इश्क' और 'किचन चैम्पियन' में दिखाई दिए। कांची सिंह ने साल 2001 में सीरियल 'कुटुम्ब' (Kutumb) में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में टीवी सीरियल में बहू का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanchi Singh and Rohan Mehra - फोटो : instagram
कांची सिंह ने कुटुम्ब के बाद 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) सीरियल में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया। इसके बाद साल 2014 में 'और प्यार हो गया' (Aur Pyaar Ho Gaya) में भी नजर आईं। खास बात यह है कि इस सीरियल में उन्होंने बहू का किरदार निभाया था। जिसके बाद वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में गायू का रोल निभाते दिखीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें