फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस की इन हरकतों से परेशान थे मेकर्स, दिखा दिया बाहर का रास्ता

Sat, 13 Apr 2019 08:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
parul chauhan - फोटो : social media
ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस पारुल चौहान ने सीरियल को अलविदा कह दिया है। वो पिछले ढाई साल से इससे जुड़ी थीं। ऐसे में फैंस के बीच पारुल ने अपने रोल से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। उनके अचानक इस तरह शो छोड़ने के बाद फैंस भी हैरान रह गए। खबरें ऐसी थीं कि पारुल सीरियल में दादी का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने खुद किनारा कर लिया लेकिन अब पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही सामने आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
parul chauhan - फोटो : social media
एक वेबसाइट के मुताबिक, सेट पर पारुल के रवैये से मेकर्स काफी परेशान हो गए थे। पारुल ने फिल्म के मेकर राजन शाही को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा था कि 'एक बाप (राजन शाही) अपनी बेटी से बहुत दिनों तक नाराज नहीं रह पाएंगे। मैं उन्हें मना लूंगी।' अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि राजन शाही दोबारा पारुल के साथ काम नहीं करना चाहते। 
विज्ञापन

3 of 5
parul chauhan - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पारुल के नहीं रहने से सीरियल की टीआरपी में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है ऐसे में वो उनके रवैये को और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। यही नहीं इससे पहले जब हिना खान ने सीरियल को अलविदा कहा था तब भी टीआरपी में कोई गिरावट नहीं हुई। मेकर्स का कहना है कि पारुल को शो छोड़ना था लेकिन एक बार भी उन्होंने राजन शाही को फोन या मैसेज करने की जरूरत नहीं समझी। 

4 of 5
parul chauhan - फोटो : social media
पारुल ने प्रोडक्शन टीम को अचानक एक महीने का नोटिस पीरियड भेज दिया और और इसके पीछे की कोई वजह भी नहीं बताई। पारुल को लगा कि उनके रिक्वेस्ट को मान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो सुबह 10 बजे सेट पर पहुंच जाएंगी लेकिन उससे पहले ही उनके पास एक मैसेज भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक, पारुल को भेजे गए मैसेज में ये साफ लिखा गया था कि 'क्या ये नोटिस पीरियड है? नहीं पारुल, अब आपको आने की जरूरत नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parul Chauhan - फोटो : Instagram
इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पारुल ने कहा- 'मैंने शो छोड़ दिया है। मैं करियर के इस स्टेज पर दादी का रोल नहीं निभाना चाहती। मुझे लगा रोल के साथ न्याय नहीं कर पाती। मैंने शो के प्रोड्यूसर राजन से इस बारे में बात की। उन्होंने मेरी चिंता को समझी।' आपको बता दें, पारुल ने दिसंबर, 2018 में मंदिर में ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर के साथ शादी की थी। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्टार्स शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें