फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का ये अभिनेता पिज्जा कंपनी में करता था काम, एक किरदार ने कर दिया मशहूर

Sat, 11 Apr 2020 09:27 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Mehra - फोटो : file photo
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में हिना खान के पति का किरदार निभाने वाले करण मेहरा (Karan Mehra) ने बड़ा खुलासा किया है। करण ने ये खुलासा एक वीडियो के जरिए किया। इस वीडियो को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जिसमें वो घर पर ही पिज्जा बनाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Karan Mehra - फोटो : Instagram
इस वीडियो में करण किचन में पिज्जा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वीडियो में करण कह रहे हैं- 'आज मैंने बहुत ज्यादा कुकिंग कर ली है और अब मैं पिज्जा बना रहा हूं। जो कि मेरी स्पेशिलिटी है। अगर आप लोगों को नहीं पता है तो मैं बता दूं कि 12वीं पास करने के बाद मैंने पिज्जा कंपनी में काम किया था। आज मैं टेस्टी पिज्जा बनाकर उन दिनों को याद कर रहा हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
karan mehra - फोटो : file photo
करण मेहरा आखिरी बार 'एक भ्रम: सर्वगुण संपन्न' सीरियल में नजर आए थे। इस शो में इन्होंने डॉक्टर अशोक शर्मा का किरदार निभाया था। करण मेहरा ने टीवी की दुनिया में कदम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से ही रखा था। इस सीरियल में नैतिक के किरदार ने उन्हें घर घर में मशहूर कर दिया था। 

4 of 5
करण मेहरा - फोटो : file photo
डेली सोप के अलावा करण ने रियलिटी शोज में भी हाथ आजमाया। पत्नी निशा के साथ 'नच बलिए पांच' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इसके अलावा 'बिग बॉस सीजन 10' में नजर आए थे। निजी जिंदगी की बात करें तो करण की एक बेटी है जिसका नाम कविश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करन मेहरा
इस वक्त करण पत्नी और बेटी के साथ क्वारंटीन हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और लगातार कोई न कोई पोस्ट करते रहते हैं। करण के अलावा कई और सितारे भी हैं जो लॉकडाउन के वक्त अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

असल जिंदगी में रामभक्ति में लीन रहते हैं टीवी के 'रावण', 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर हुए भावुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें