फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल हिट करने के लिए एकता कपूर ने 13 साल बाद फिर चला मास्टर स्ट्रोक , देखकर याद आएंगी 'तुलसी'

Sun, 20 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Divyanka Tripathi
ड्रामा क्वीन एकता कपूर के सीरियल कब कौन सा मोड ले ले इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। हाल ही में एकता कपूर के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जिसे देखकर आपको 13 साल पुराने सीन की याद आ जाएगी। यह वही सीन है जिसके लिए कई साल पहले एकता काफी पैसे खर्च कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Divyanka Tripathi
सोशल मीडिया पर इशिता यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इशिता अपने ही बेटे आदित्य पर गोली चला रही हैं। जिसे देखने के बाद आपको साल 2005 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में फिल्माए गए स्मृति ईरानी और अंश के सीन की याद आ जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Divyanka Tripathi
इशिता रोशनी को अपने ही बेटे आदित्य से बचाने के लिए ये कदम उठाती हैं। आदित्य रोशने पर एसिड फेंकने जा रहा होता है कि तभी इशिता वहां आ जाती है और आदित्य पर गोली चला देती है। इशिता का यह कदम फैंस को हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
Divyanka Tripathi
यह एपिसोड आज रात टेलीकास्ट होगा। जिसमें इशिता अपने बेटे को खुद ही उसके गुनाहों की सजा देती हैं। एकता कपूर के इस मास्टर स्ट्रोक से सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें