फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बहन को खुलेआम मिल रही है धमकी, ये है असली वजह

Mon, 19 Mar 2018 01:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की जोड़ी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। सीरियल को लेकर लोगों से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आती हैं। लोग सीरियल के विभिन्न किरदारों को लेकर कई तरह की बातें करते हैं। हाल ही में इस सीरियल में मिहिका का किरदार निभाने वाली अवंतिका हुंडल को फैंस से काफी खरी खोटी सुनने को मिली थी। इतना ही नहीं अवंतिका को कुछ लोगों ने मारने की धमकी भी दे दी थी। वह सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी की बहन बनी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल कुछ दिन पहले ही इस सीरियल में अवंतिका के किरदार को थोड़ा नकारात्मक दिखाने की कोशिश की गई थी। यहां तक की बाद में इसका खुलासा भी हो गया था कि मिहिका सिर्फ बुरा बनने का नाटक कर रही थी ताकि रमन और इशिता के बिखरते हुए रिश्ते को बचाया जा सके। पर लोगों ने अवंतिका के इस किरदार को नेगेटिव रूप में ले लिया और सोशल मीडिया पर उसे खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

3 of 4
सच्चाई का खुलासा होने के बाद भी अवंतिका को लगातार धमकियां मिलती रहीं। अवंतिका ने इस सिलसिले में अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह इस फीडबैक से काफी खुश हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें मारने की धमकी भी दी। अवंतिका ने आगे कहा कि वहीं कुछ लोगों ने इस बात को समझा कि यह सिर्फ और सिर्फ अभिनय था और उन्होंने अवंतिका के काम की जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि पिछले दिनों रमन की बहन सिम्मी को मजा चखाने के लिए मिहिका और इशिता ने प्लानिंग की थी कि किसी भी हालत में सिम्मी के मनसूबों पर पानी फेरना है और इसीलिए दोनों ने जबरदस्त प्लानिंग के तहत ऐसा ही किया। मिहिका के इस किरदार से नाखुश दर्शकों ने उन्हें काफी कुछ कहा। उन्हें लेकर कई तरह की बातें भी बनाई गईं। हालांकि अवंतिका का मानना है कि जिंदगी में ऐसा होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें