फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये है मोहब्बतें' के रमन भल्ला के घर गूंजी किलकारियां, शादी के चार साल बाद बने पिता

Sat, 14 Dec 2019 04:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ankita Bhargava and Ankita - फोटो : Instagram
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein)में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण पटेल के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गवा पेरेंट्स बन गए हैं। अंकिता ने बेटी को जन्म दिया है। अंकिता और करण का यह पहला बच्चा है। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता और करण पटेल - फोटो : FILE PHOTO
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक इन स्टार्स के करीबी सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की। फिलहाल अंकिता और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। अंकिता और करण ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। करण और अंकिता की शादी साल 2015 में हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
karan patel with ankita bhargava - फोटो : file photo
करण पटेल का शो 'ये है मोहब्बतें' बंद होने वाला है। इस शो को शुरुआत से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला है था। हालांकि इस शो का दूसरा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस सीरियल का नाम है 'ये है चाहतें'। इसका प्रोमो भी आ चुका है जिसमें रमन और उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी इशिता तृषा से मिलवा रहे हैं। 

4 of 5
karan patel
शो के बंद होने की खबर से करण भी काफी उदास हैं। इसके बारे में करण ने खुद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया। करण ने शो से अपनी और दिव्यांका की एक तस्वीर साझा की थी। पोस्ट में करण ने लिखा- 'हर अच्छी चीज एक ना एक दिन खत्म हो ही जाती है। अब शो ये है मोहब्बतें को बाय कहने का समय आ गया है। मेरे लिए ये केवल एक शो नहीं है। ये मेरे लिए घर है। जहां मेरा परिवार और दोस्त हैं। यहां पर मुझे अली, अभिषेक, संग्राम और राज जैसे भाई मिले, सबसे महत्वपूर्ण ससुरजी। छह साल का ये कनेक्शन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aditi bhatia - फोटो : file photo
करण के अलावा शो में रूही भल्ला का किरदार निभान वाली अभिनेत्री अदिति ने भी एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अदिति रोती हुई नजर आईं। इस वीडियो को साझा करते हुए अदिति ने लिखा- 'आज मेरा शो के सेट पर आखिरी शूट था। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि ये बंद हो गया और कल शूटिंग के लिए कोई फोन नहीं आएगा। मेरा सफर शानदार रहा। बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे लिए यह सपने के साकार होने जैसा था।' 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन शो में आएंगे नजर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें