फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से विदेश में फंसी 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री, खुद को घर में कैद कर ऐसे बिता रहीं वक्त

Tue, 24 Mar 2020 08:27 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aditi bhatia - फोटो : file photo
दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। भारत में भी अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ गई है जिसकी वजह से कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच कई सितारों की विदेश में फंसे होने की खबरें आ रही हैं। इस लिस्ट में 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री अदिति भाटिया ने एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

2 of 5
aditi bhatia - फोटो : file photo
अदिति एकता कपूर के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूही भल्ला का किरदार निभा चुकी हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से भारत में रेल और हवाई यातायात 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। ऐसे में ये अभिनेत्री अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी खुद वीडियो साझा करके दी। 
विज्ञापन

3 of 5
अदिति भाटिया - फोटो : Instagram
अदिति ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अदिति रोजाना का रुटीन फॉलो करते दिख रही हैं। साथ ही ये भी दिखाया है कि घर में कैद होकर इस वक्त वह कितनी बोर हो गई हैं। वीडियो साझा करते हुए अदिति ने लिखा- 'क्लारंटीन ने मुझे ऐसा कर दिया। फिलहाल आप लोग मुझे टिक टॉक पर जरूर फॉलो करें।' 
 

4 of 5
Ye Hai Mohabbatein - फोटो : social media
अदिति 'ये है मोहब्बतें' के बाद टीवी पर 'खतरा खतरा खतरा' शो में बतौर सेलिब्रिटी मेहमान भी नजर आई थीं। आपको बता दें, इस वक्त आम हो खास हर कोई घर पर ही है। सभी सितारे प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारें लाइव जाकर फैंस के सवालों का जवाब भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट - फोटो : PTI
कोरोना की वजह से फिल्मों और कई सीरियल्स की शूटिंग कैंसिल हो गई है। खास बात है कि इस बीच कलर्स ने 'बिग बॉस 13' का प्रसारण दोबारा शुरू कर दिया है। ये शो 'मुझसे शादी करोगे' के शो के बंद होने के बाद दोबारा शुरू हुआ। बिग बॉस के दोबारा टेलीकास्ट से फैंस बेहद खुश हैं। 

करण जौहर के शो में ऐश्वर्या के बारे में ऐसी बात बोल गए थे इमरान हाशमी, मांगनी पड़ गई थी माफी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें