'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट हिना खान लगातार दूसरे दिन शो में रो पड़ीं। उन्हें इस बात से बेहद तकलीफ हुई कि घरवाले उन पर इल्जाम लगाते हैं कि वह कंटेस्टेंट्स को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं। उनकी यह हालत देख सिर्फ उनके घरवाले ही नहीं बल्कि फैन्स भी गुस्से में हैं।
Bigg Boss 11: सबसे कम वोट पाने वाला ये कंटेस्टेंट अब बन गया है घर का नया कैप्टन
विज्ञापन
2 of 4
Hina Khan
गुरुवार रात 'बिग बॉस 11' का एपिसोड जैसे ही खत्म हुआ, इंटरनेश्नल पहलवान गीता फोगट ने फट से हिना खान को सपोर्ट करते हुए यह ट्वीट कर दिया-
विरोध उसी का होता हैं, जिसका कोई वजूद होता हैं । stay strong @eyehinakhan https://t.co/lQ7lO4wgUl— geeta phogat (@geeta_phogat) November 9, 2017
Bigg Boss 11: लव के घूरने से अर्शी हुई अनकंफर्ट, कुछ ऐसा बोलीं दंग रह गए घरवाले
विज्ञापन
3 of 4
Hina Khan
गौरतलब है कि गीता फोगट और हिना खान रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-8' में एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रह चुकी हैं। स्पेन में शो के दौरान दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। गीता जहां उस शो के शुरुआती दिनों में ही बाहर हो गई थीं, वहीं हिना टॉप-2 तक पहुंची थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकीं गीता फोगट रियलिटी शो बिग बॉस 11 को फॉलो कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'हिना अच्छी दोस्त हैं और मैं हर दिन बिग बॉस देख रही हूं। वह काफी अच्छा खेल रही हैं।'
वहीं, हिना को रोता देख उनके पिता भी इमोश्नल हो गए और एक इंटरव्यू में कहा, 'हमारे लिए हिना को यूं रोते देखना बहुत ज्यादा मुश्किल है'। हिना के पिता का कहना था कि वह हर काम के लिए कड़ी मेहनत करती है और अपना 100 परसेंट देती है। उसके लिए हार जाना मुश्किल होता है।