फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है वो युवती? जिसने टीवी एक्टर करण पर कराया था रेप केस, अब खुद गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2019 12:00 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Karan Oberoi - फोटो : social media
टीवी कलाकार करण ओबेरॉय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। खुद को ज्योतिषी बताने वाली इस महिला पर आरोप है कि उसने करण ओबेरॉय को फंसाने के लिए खुद पर ही हमला करवाया।
विज्ञापन

2 of 6
करण ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक करण ओबेरॉय की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद इस महिला ने पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना था कि मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर पेपर कटर से हमला किया और एसिड फेंकने की धमकी दी। 
विज्ञापन

3 of 6
karan oberoi
हमलावरों ने कथित रूप से उसे करण ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने को कहा। इस हमले के दो दिन बाद  सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने हमले में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 6
करन ओबरॉय
तफ्तीश में पता चला कि इन हमलावरों में से एक शिकायतकर्ता महिला का रिश्तेदार था। उसी ने पुलिस को बताया कि यह हमला महिला के वकील की साजिश पर किया गया था और इसके लिए उसे 10 हजार रुपये भी मिले। 
विज्ञापन

5 of 6
करन ओबरॉय
तफ्तीश के दौरान इस महिला ने स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाने के लिए मुंबई पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की लेकिन पुलिस को जब इस बात के सबूत मिल गए कि यह महिला बलात्कार की शिकायत करने वाली महिला ने ही दर्ज कराया था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करन ओबरॉय
यह पूरा मामला इस साल 6 मई से चर्चा में है जब 6 मई को इस महिला ने करण ओबेरॉय के खिलाफ रेप और फिरौती मांगने की एफआईआर दर्ज कराई। करण ओबेरॉय के समर्थन में तमाम टीवी व फिल्म कलाकारों ने धरना प्रदर्शन भी किया और इसी मामले के बाद देश के कई हिस्सों से मेनटू आंदोलन ने भी जोर पकड़ना शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें