फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे से इतनी नाराज क्यों हैं अर्शी खान, पार्टी में बुलाने पर न आईं तो खोल दिया राज

Wed, 24 Jan 2018 05:52 PM IST
amarujala.com-Presented By-अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
arshi khan
बिग बॉस 11 में 'नागिन' के नाम से पहचान रखने वाली अर्शी खान शो की विनर शिल्पा शिंदे के पार्टी में ना आने से नाराज है। अर्शी ने ये बात पार्टी के बाद दिए अपने इंटरव्यू में कही। दरअसल, अर्शी ने एक पार्टी रखी थी जिसमें शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे....
विज्ञापन

2 of 5
arshi khan
बिग बॉस 11 के बाद सभी कंटेस्टेंट्स मौज-मस्ती करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अर्शी खान ने भी एक पार्टी रखी थी जिसमें उन्होंने सभी घरवालों को इनवाइट किया था। लेकिन पार्टी में विकास गुप्ता, सब्यासाची, प्रियांक शर्मा, ज्योति कुमारी, और महजबी सिद्दकी ही पहुंची। अर्शी ने बताया कि उन्होंने शो की विनर शिल्पा शिंदे को भी पार्टी में इनवाइट किया था।
विज्ञापन

3 of 5
arshi khan
यहां तक कि अर्शी ने शो की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान को भी पार्टी में इनवाइट किया था लेकिन वे भी नहीं आईं। वहीं, पार्टी में शिल्पा के ना आने से अर्शी खान ने बहुत उदास होते हुए कहा कि अगर वे 'मुझें सच में ही अपनी बेटी समझतीं तो जरुर आतीं।' लेकिन अर्शी ने ये भी कहा कि शायद पार्टी में आने के लिए उनके पास टाइम नहीं होगा।

4 of 5
Arshi Khan
इससे पहले अर्शी और शिल्पा रियल्टी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी एक साथ दिखाई दी थी। यहां तक कि बिग बॉस से बाहर होने के बाद शो के आखिरी हफ्ते में भी अर्शी मेहमान के तौर पर घर में आई थी जहां उन्होंने जाते वक्त शिल्पा के पैर भी छुए थे। अगर बात की जाए तो घर से निकलने के बाद दोनों के रिश्तों में मधुरता देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
बता दें कि शो के दौरान शिल्पा की घर में सबसे पहली दोस्त अर्शी खान ही थी और वे शिल्पा को अपनी मां का दर्जा दे चुकी थीं। लेकिन देखते ही देखते इस मां-बेटी के रिश्तें को घर मे किसी की नजर लग गई और अर्शी खान सीधे हिना खान से जा मिली। लेकिन शिल्पा की हिना खान से भी नहीं पटती थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें