फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepesh Bhan: आमिर खान के साथ किया काम, 'भाबीजी घर पर है' से मिली पहचान, जानिए कौन थे दीपेश भान

Sat, 23 Jul 2022 01:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपेश भान - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर है' में मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का निधन हो गया है। प्राप्त के मुताबिक, दीपेश भान शनिवार की सुबह क्रिकेट खेलते वक्त ग्राउंड पर ही गिर पड़े थे। उनकी नाक से खून बह रहा था। ग्राउंड पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दीपेश अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे और वह शनिवार को जिम से आने के बाद क्रिकेट खेलने गए थे।
एक शो के लिए लेते थे इतनी फीस

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Deepesh Bhan - फोटो : twitter
पिछले 16-17 वर्ष से दीपेश भान दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, असली पहचान उन्हें 'भाबीजी घर पर हैं' से मिली। छोटे पर्दे के इस मशहूर सीरियल में दीपेक भान का किरदार एक लोफर टाइप युवक का था जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए गढ़ा गया था। बता दें कि अभिनेता पिछले सात वर्ष से मलखान सिंह बनकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे और वह इसके लिए 25 हजार रुपये की फीस लेते थे।

आमिर खान के साथ आए थे नजर
विज्ञापन

3 of 4
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपेश भान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। जी हां, अभिनेता आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के एड में नजर आए थे। इसके अलावा दीपेश फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी अभिनय कर चुके हैं। इतना ही नहीं दीपेश कॉमेडी का किंग कौन, कॉमेडी क्लब, भूतवाला, एफआईआर समेत कई शो में काम कर चुके हैं।

आठ महीने पहले हुआ था मां का निधन

विज्ञापन

4 of 4
दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया

आठ महीने पहले ही दीपेश की मां का निधन हुआ था। मां की मौत पर दीपेश ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा था, मां तुम क्यों चली गई। लव यू मां। तुम बहुत याद आओगी। आखिरी समय में पिता जी तुम्हें लेने आए होंगे। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मां। मैं जानता हूं कि तुम मेरे आस-पास ही हो। मां तुम जहां भी हो बस सुकून से रहना। भगवान से यही प्रार्थना है कि अगले जन्म में भी मां मैं तुम्हारा ही बेटा बनूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें