फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिवारी जी को छोड़ गोवा में इस अवतार में दिखीं अंगूरी और अनीता, मत कहना 'भाबी जी घर पर हैं'

Wed, 21 Feb 2018 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhabi Ji Ghar Par Hai
अंगूरी भाभी को काम से फुर्सत नहीं है। जिस गोवा में लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं, फुर्सत के पल बिताते हैं, वहां भी भीभी जी काम करने ही गई हैं। हलांकि, इसी बीच वक्त निकालकर वह थोड़ा सैर-सपाटा भी कर रही हैं। अपने इस गोवा ट्रिप की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Shubhangi Atre
दरअसल, टीवी के मशहूर सिटकॉम 'भाबी जी घर पर हैं' का पूरा कारवां कानपुर की गलियों से निकल कर गोवा जा पहुंचा है। यहां शो के एक सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है। काम से फुर्सत मिलते ही एक्टर्स यहां की खूबसूरत वादियों के दीदार करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Saumya Tandon
शो में अनीता भाभी का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन और अंगूरी भाभी का रोल कर रहीं शुभांगी अत्रे ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की हैं। गौरतलब है कि इन तस्वीरों में वे अकेली नजर आ रही हैं। टीम का कोई और सदस्य नहीं दिख रहा।  

4 of 5
Shubhangi Atre
अपनी इस ट्रिप के बारे में एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे यानी 'अंगूरी भाभी' ने कहा, 'हम गोवा में सीरियल की शूटिंग कर रहे हैं और मुझे वाकई बहुत मजा आ रहा है। गोवा मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां ज्यादातर लोग छुट्टी मनाने आते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि यहां काम के सिलसिले में आई हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saumya Tandon
शुभांगी अत्रे ने कहा, 'मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि यहां के लोगों के साथ साथ पर्यटक भी मुझे पहचान रहे हैं। यह शूटिंग शेड्यूल मेरे लिए यादगार है।' शो के मेकर्स ने बताया कि शो की कहानी में नया ट्रैक जोड़ने और इसे और भी मजेदार बनाने के लिए गोवा में शूटिंग प्लान की गई। उनका मानना है कि यहां की खूबसूरती और साफ-सफाई इसे एक इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बनाती है। यहां शूटिंग कर वह अपने दर्शकों को सरप्राइज देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें