फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: जब अमिताभ ने कहा था- मेरा पूरा परिवार देखता है केबीसी, जया शो देखने के लिए छोड़ देती हैं सारे काम

Mon, 23 Aug 2021 04:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोकप्रिय क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन की शुरुआत आज रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगी। इस क्विज शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन शो के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वो पिछले दो दशकों से भी ज्यादा वक्त से इस शो से जुड़े हुए हैं। ये शो चर्चित अंतर्राष्ट्रीय शो ‘हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर’ से प्रेरित है। आपको बता दें कि साल 2019 में अमिताभ बच्चन ने इस शो को लेकर एक खुलासा किया था। उनका कहना था कि पूरा बच्चन परिवार यह शो देखता है। 

अमिताभ बच्चन का कहना था कि उनकी बहू एश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने भी घर पर केबीसी खेल खेला था। अमिताभ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उनकी पत्नी जया बच्चन भी केबीसी शो को देखती हैं। इस शो को देखने के लिए जया बच्चन अपने बाकी सारे काम छोड़ देती हैं। इस शो का यह नया सीजन पुराने सीजन से एकदम अलग लुक और फील देगा। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ का कहना था, मेरे परिवार में सभी लोग इस कार्यक्रम को देखते हैं। उन्होंने बताया था कि जया बच्चन सबकुछ छोड़ छाड़ कर 'कौन बनेगा करोड़पति' शो देखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने कहा था, उनके घरवाले सभी इस शो को खेलते हैं। कभी श्वेता खेलती है, कभी एश्वर्या खेलती है, घर में बैठे-बैठे सभी प्रश्नों और उत्तरों पर चर्चा करते हैं।

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ से पूछा गया था कि क्या उनकी पोती आराध्या 'कौन बनेगा करोड़पति' देखती हैं, तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह उन्हें घर पर केबीसी होस्ट मोड में लाती हैं? अमिताभ का कहना था कि घर में ऐसे बैठे ही कभी- कभी हम प्रश्न-उत्तर करते रहते हैं। तो वो कहती है कि इसका जवाब हम दे सकते हैं या नहीं दे सकते हैं, बस इतने तक ही रहता है। उन्होंने कहा था कि ये घरेलु मामला है, इसमें क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर एलईडी और ऑगमेंटेड रियलिटी का इस्तेमाल होगा। इस सीजन में टाइमर का नाम बदलकर 'धुक-धुकी जी' कर दिया गया है। इस बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट को बदलकर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट-ट्रिपल टेस्ट कर दिया गया है, जिसमें प्रतियोगी को सामान्य ज्ञान के तीन सही जवाब देने होंगे। सबसे खास बात इस सीजन में ऑडियंस पोल लाइफलाइन की वापसी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें